Saturday, April 18, 2026
37.1 C
Raipur

Breaking News : रायपुर में पकड़ा गया लाखों का नेपाली गांजा, नशे में धुत तस्कर बिलासपुर के बजाय पहुंचा यहां….

रायपुर : Breaking News : रायपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की क्राइम ब्रांच विंग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग ₹4 लाख मूल्य का विदेशी गांजा जब्त किया है. यह गांजा नेपाल से भारत लाया गया था और इसे बिलासपुर ले जाने की फिराक में था, लेकिन नशे में धुत तस्कर गलती से रायपुर पहुंच गया.

Breaking News : जोनल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महानिरीक्षक सह प्रमुसुआयुक्त, रेसुब, बिलासपुर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक निशा भोईर (CIB, रायपुर) ने अपनी टीम और आबकारी विभाग के निरीक्षक वैभव मित्तल के साथ स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान, प्लेटफॉर्म नंबर 1 के दुर्ग छोर के पास एक व्यक्ति को दो बैगों के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा गया.

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान हरिओम मिश्रा (20 वर्ष), निवासी- सुगांव, थाना- सुगोली, जिला- मोतिहारी (बिहार) के रूप में हुई. आबकारी अधिकारी और CIB, रायपुर द्वारा संयुक्त रूप से की गई पूछताछ में हरिओम ने बताया कि दोनों बैगों में कुल 15 पैकेट गांजा था, जिसका वजन 15.370 किलोग्राम है. इस गांजे की अनुमानित कीमत ₹3,84,250/- आंकी गई है.

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह गांजा पटना से साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन से लाया था और इसे बिलासपुर पहुंचाना था. चौंकाने वाली बात यह है कि अत्यधिक शराब के नशे में होने के कारण उसे पता ही नहीं चला कि वह कब बिलासपुर के बजाय रायपुर आ पहुंचा. रायपुर आने के बाद, वह बिलासपुर जाने की फिराक में था, लेकिन नशे की हालत में उसने वहीं आराम करने का फैसला किया, और इसी दौरान CIB ने उसे दबोच लिया.

आरोपी हरिओम मिश्रा के खिलाफ आबकारी विभाग ने NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की है. जब्त किए गए गांजे के साथ उसे आबकारी विभाग वृत्त गंज, रायपुर ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 113/2025, धारा 20(ब) NDPS एक्ट के तहत दिनांक 16.07.2025 को मामला पंजीबद्ध किया गया है.

Share The News

Latest YouTube Videos

DSP Kalpana Verma Case में बड़ा खुलासा! RTI से खुला चौंकाने वाले राज, दीपक टंडन का धमाकेदार इंटरव्यू

DSP Kalpana Verma Case में बड़ा खुलासा! RTI से खुला चौंकाने वाले राज, दीपक टंडन का धमाकेदार इंटरव्यू

Vedanta plant blast : वेदांता प्लांट ब्लास्ट की खैफनाक मंजर, 19 मौतें!, 35 लाख मुआवजा...#cg #news

Vedanta plant blast : वेदांता प्लांट ब्लास्ट की खैफनाक मंजर, 19 मौतें!, 35 लाख मुआवजा...#cg #news

Latest YouTube Shorts

सट्‌टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी अरेस्ट, महादेव ऐप की तर्ज पर कराई बेटिंग...#raipur #cg

सट्‌टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी अरेस्ट, महादेव ऐप की तर्ज पर कराई बेटिंग...#raipur #cg

रायपुर में नशे की चौंकाने वाली तस्वीर पुल के नीचे बेसुध मिला युवक,बढ़ती लत पर सवाल...#cg #shorts

रायपुर में नशे की चौंकाने वाली तस्वीर पुल के नीचे बेसुध मिला युवक,बढ़ती लत पर सवाल...#cg #shorts

RTE भुगतान विवाद पर निजी स्कूल सख्त 18 अप्रैल को बंद, 17 को काली पट्टी से विरोध...#cg #shorts

RTE भुगतान विवाद पर निजी स्कूल सख्त 18 अप्रैल को बंद, 17 को काली पट्टी से विरोध...#cg #shorts

20 दिन पहले शादी,मेहंदी भी नहीं छूटी,प्लांट हादसे में मौत...#cg #cgnews #viralvideo

20 दिन पहले शादी,मेहंदी भी नहीं छूटी,प्लांट हादसे में मौत...#cg #cgnews #viralvideo

प्लास्टिक बोतल शराब नीति पर उठे सवाल सस्ती शराब गायब, जिम्मेदार कौन...#cg #raipur #cgnews

प्लास्टिक बोतल शराब नीति पर उठे सवाल सस्ती शराब गायब, जिम्मेदार कौन...#cg #raipur #cgnews

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अपने पुराने केस की जानकारी...#shorts #cg

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अपने पुराने केस की जानकारी...#shorts #cg

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories