Friday, February 20, 2026
22.1 C
Raipur

Shopping Mall Huge Fire : इराक के शॉपिंग मॉल में भीषण आग, 50 लोगों की जिंदा जलकर मौत-अल-कुट हादसे में देशभर में तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

Shopping Mall Huge Fire : नई दिल्ली।  इराक के अल-कुट शहर में स्थित एक शॉपिंग मॉल में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसमें अब तक कम से कम 50 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। यह आग वासित प्रांत के एक हाइपर मार्केट और रेस्टोरेंट में लगी, जब वहां बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और भोजन करने पहुंचे थे। हादसे में दर्जनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इराक सरकार ने पूरे देश में तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है। वहीं, वासित प्रांत के गवर्नर मोहम्मद अल-मायाही ने मॉल और इमारत के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की पुष्टि की है।

#nishaanebaz.com
#nishaanebaz.com

वीडियो में दिखी पांच मंजिला इमारत धधकती आग में

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि पांच मंजिला इमारत पूरी तरह से आग की लपटों में घिरी हुई है। दमकलकर्मी आग बुझाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं लेकिन आग की तीव्रता बेहद ज्यादा है। मॉल के अंदर फंसे लोगों की चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल साफ झलकता है।

Read More : CG NEWS: शासकीय प्राथमिक शाला झाकरपारा के समायोजन का ग्रामीणों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

हादसे के वक्त रेस्टोरेंट में मौजूद थे ग्राहक

गवर्नर मोहम्मद अल-मायाही ने बताया कि आग एक हाइपर मार्केट और रेस्टोरेंट में लगी थी। उस समय बड़ी संख्या में ग्राहक मॉल में मौजूद थे, कई लोग खाना खा रहे थे तो कई शॉपिंग में व्यस्त थे। आग इतनी तेज थी कि कुछ लोग बाहर निकल ही नहीं सके और जिंदा जल गए। दमकलकर्मियों ने कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला लेकिन कई को नहीं बचाया जा सका।

जांच के आदेश, 48 घंटे में रिपोर्ट आने की उम्मीद

गवर्नर ने स्थानीय समाचार एजेंसी आईएनए से बात करते हुए बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच के प्रारंभिक निष्कर्ष 48 घंटे के भीतर जारी किए जाएंगे। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट या किचन फायर की भी जताई जा रही है।

Read More : Jharkhand Crime News : पति को बेडरूम में दिखा जीजा-साली का रासलीला, फिर हुआ ये कांड….

इराक में शोक की लहर, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की तैयारी

इस भीषण हादसे ने पूरे इराक को सदमे में डाल दिया है। सरकार ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है और मृतकों के परिजनों को मुआवजे की बात कही है। स्थानीय प्रशासन ने मॉल के मालिकों और सुरक्षा प्रबंधों की जिम्मेदारी तय करते हुए आपराधिक कार्रवाई का संकेत दिया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds