CG NEWS: शासकीय प्राथमिक शाला झाकरपारा के समायोजन का ग्रामीणों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Sanjay Sahu
CG NEWS:

CG NEWS: रोशन सेन /माकड़ी (कांकेर) – विकासखंड माकड़ी की शासकीय प्राथमिक शाला झाकरपारा (डाइस कोड 22172807012) को युक्तियुक्तकरण नीति के तहत पटेलपारा माध्यमिक विद्यालय में समायोजित किया जा रहा है। इस फैसले का झाकरपारा गांव के रहवासी, पालकगण एवं शिक्षक विरोध कर रहे हैं।

CG NEWS: ग्रामीणों का कहना है कि झाकरपारा प्राथमिक शाला को स्वतंत्र रूप से संचालित रखा जाए, क्योंकि यह विद्यालय लंबे समय से बच्चों की शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा है और इसका समायोजन बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर डालेगा।

CG NEWS: विद्यालय के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी के नाम कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है, जिसमें समायोजन प्रक्रिया को रोकने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे आगे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *