Bhopal News : आयुष्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा…..

Parivesh

भोपाल। Bhopal News : आयुष्मान भारत योजना के तहत फर्जीवाड़े और गड़बड़ियों का बड़ा खुलासा हुआ है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में 8 निजी अस्पतालों की मान्यता समाप्त कर दी गई है। इनमें अकेले भोपाल के 6 अस्पताल शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग की जांच में सामने आया कि ये अस्पताल बिना जरूरत मरीजों को जबरन आईसीयू में भर्ती कर योजना के तहत आर्थिक लाभ ले रहे थे। इसके अलावा रिकॉर्ड में गड़बड़ी, उपचार में अनियमितता और अन्य गंभीर खामियां भी पाई गईं।

भोपाल के जिन अस्पतालों की मान्यता रद्द की गई है, उनमें मेट्रो सिटी हॉस्पिटल, सूर्यांश मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, साईं हॉस्पिटल, भगवती नर्सिंग होम, एमडीसी हॉस्पिटल और प्रभु प्रेम नेत्रालय हॉस्पिटल शामिल हैं। इसके अलावा ग्वालियर का सर्वधर्म मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल और सीहोर का सानिया हॉस्पिटल भी जांच के दायरे में आए और उनकी मान्यता भी खत्म कर दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी हाल में आयुष्मान योजना के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *