5 कांग्रेस पार्षदों ने दिया इस्तीफा, जानिए अंदरूनी कलह की वजह

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस के अंदरूनी कलह ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर जारी विवाद ने बुधवार को बड़ा रूप ले लिया, जब कांग्रेस के 5 पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया

दरअसल, आकाश तिवारी को रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे ने सभापति सूर्यकांत राठौड़ को पत्र भेजा। इस निर्णय के सार्वजनिक होते ही पार्टी के भीतर असंतोष की लहर दौड़ गई।

इस्तीफा देने वालों में शामिल हैं:

  • उप नेता जयश्री नायक

  • मनीराम साहू

  • संदीप साहू

  • रेणु जयंत साहू

  • रोनिता प्रकाश जगत

इन सभी पार्षदों ने अपना इस्तीफा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को भेजा है। यह घटनाक्रम कांग्रेस में गहराते असंतोष और संगठनात्मक अस्थिरता को उजागर करता है, जो हाल ही में हुए चुनावी पराजय के बाद से लगातार बढ़ती जा रही है।

 

undefined

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories