CG NEWS : अब छत्तीसगढ़ भी बनेगा राष्ट्रीय व्यापारिक हब, बीएनआई का भव्य नेटवर्किंग समागम, देशभर से जुटे व्यवसायिक प्रतिनिधि

CG NEWS : रायपुर: बीएनआई रायपुर और रेस्ट ऑफ़ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित भव्य बिजनेस नेटवर्किंग इवेंट का शुभारंभ आज प्रातः ओपन नेटवर्किंग से हुआ। इस विशेष अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों जैसे रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, रायगढ़ और कोरबा के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों से आए वरिष्ठ बी एन आई डायरेक्टर्स, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स और सदस्यों ने भाग लिया।

CG NEWS : कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन का सौभाग्य प्राप्त हुआ – बी एन आई इंडिया के प्रेसिडेंट श्री हेमु स्वर्णा, डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर बी एन आई इंडिया, बी एन आई कोलकाता, सी बी डी ए एवं नॉर्थ के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री बिमल समल, और अन्य विभिन्न शहरों जैसे नागपुर, विजयवाड़ा, ईरोड, अमृतसर, भुवनेश्वर, कुर्ग, भिलाई और बिलासपुर से आए बी एन आई के वरिष्ठ निदेशकों को।

CG NEWS : बीएनआई रायपुर और रेस्ट ऑफ़ छत्तीसगढ़ के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स श्री राजेश बेईश्या एवं श्रीमती स्वेता बेईश्या ने आगामी वर्षों के लिए अपना मिशन और विज़न साझा किया। साथ ही, श्री बिमल समल और श्री ऐनी कुमार ने अपने अमूल्य मार्गदर्शन से सभी उपस्थित सदस्यों को लाभान्वित किया।

CG NEWS : इस कार्यक्रम में वर्षभर किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सदस्यों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। विभिन्न चैप्टरों की बिजनेस सक्सेस स्टोरीज़ को साझा किया गया, जो व्यापार जगत के लिए एक जीवंत प्रेरणा का स्रोत रहीं। सदस्यों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

CG NEWS : कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा बी एन आई इंडिया के प्रेसिडेंट श्री हेमु स्वर्णा का संबोधन, जिसमें उन्होंने बी एन आई के सदस्यों को सफल व्यवसाय निर्माण हेतु विभिन्न दृष्टिकोणों और रणनीतियों से अवगत कराया। उन्होंने विशेष रूप से कॉर्पोरेट कनेक्शन और बड़े उद्योगपतियों के साथ आयोजित पैनल डिस्कशन पर प्रकाश डाला, जिससे बी एन आई के व्यापारियों को विशेष लाभ प्राप्त हुआ।

CG NEWS : कार्यक्रम के अंत में बीएनआई चेयरमैन अमितेश शर्मा और अंजलि मिन्नोचा ने सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों, सदस्यों, निदेशकों एवं आयोजन टीम का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories