Kawardha Road Accident : गहरी खाई में गिरी बोर वाहन, 4 की मौत, 8 दबे – रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…

Parivesh
Kawardha Road Accident

कवर्धा। Kawardha Road Accident : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें जान-माल का बड़ा नुकसान हुआ है। मध्यप्रदेश से आ रही एक बोर वाहन अनियंत्रित होकर कुकदूर थाना क्षेत्र के अगरपानी चाटा में गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि आठ लोग वाहन के नीचे दबे हुए हैं।

Kawardha Road Accident : हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है और दबे हुए लोगों को निकालने का प्रयास लगातार जारी है। घटनास्थल की भयावहता को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है और जिला प्रशासन की निगरानी में पूरी कार्रवाई हो रही है।

हादसे की असल वजह का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर बताया जा रहा है कि खराब सड़क और मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। घटनास्थल से मलबा हटाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *