HomeChhattisgarhTop 10 News Today 10 July 2025 : निशाने पर आज :...

Top 10 News Today 10 July 2025 : निशाने पर आज : गुरु पूर्णिमा पर गुरु की हत्या : छात्रों ने प्रिंसिपल को मारा चाकू, 3200 करोड़ का शराब घोटाला : 22 आबकारी अधिकारी निलंबित, एमपी में 68 लाख का पंचायत घोटाला, समेत देश-दुनिया की 10  बड़ी ख़बरें…

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

1 . हरियाणा : गुरु पूर्णिमा पर गुरु की हत्या : छात्रों ने प्रिंसिपल को मारा चाकू, मौत

हिसार, हरियाणा। गुरु पूर्णिमा के दिन जब पूरे देश में गुरु की महिमा का गुणगान हो रहा था, उसी दिन हरियाणा के हिसार में एक गुरु की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह कोई बाहरी हमलावर नहीं था, बल्कि उन्हीं छात्रों ने चाकू से वार कर दिया, जिनके भविष्य को संवारने के लिए वह हर दिन स्कूल आते थे। घटना नारनौंद कस्बे के बास गांव स्थित कर्तार मेमोरियल स्कूल की है। स्कूल के प्रिंसिपल जगबीर सिंह ने कुछ छात्रों को अनुशासन में रहने और बाल कटवाकर आने की हिदायत दी थी। लेकिन यह सामान्य-सी बात कुछ छात्रों को इतनी नागवार गुजरी, कि उन्होंने स्कूल में ही चाकू से उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल जगबीर सिंह को तुरंत हिसार के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर फैलते ही स्कूल में मातम छा गया और गांव में सन्नाटा पसर गया।

2 .3200 करोड़ का शराब घोटाला : 22 आबकारी अधिकारी निलंबित,

रायपुर। CG Liquor Scam : छत्तीसगढ़ में सामने आए 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में अब ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) की चार्जशीट से बड़ा खुलासा हुआ है। घोटाले में संलिप्त 31 आबकारी अधिकारियों ने शराब बिक्री के एवज में 88 करोड़ रुपये से अधिक की कमीशन वसूली कर न केवल बेनामी संपत्तियां खरीदीं, बल्कि भारी मात्रा में बेहिसाब निवेश भी किया।, छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2174 करोड़ रुपए के शराब घोटाले की जांच तेज़ी पकड़ चुकी है। इस मामले में अब राज्य सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए 22 वाणिज्य कर और आबकारी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आबकारी विभाग द्वारा यह अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई मानी जा रही है।

3 . एमपी में 68 लाख का पंचायत घोटाला

मऊगंज। MP Latest News : ग्राम पंचायत जिलहड़ी में 68 लाख 48 हजार रुपये से अधिक के भ्रष्टाचार का मामला अब प्रशासनिक चुप्पी और फर्जी जांच की परतों के साथ खुल रहा है। जनपद पंचायत नईगढ़ी अंतर्गत इस पंचायत में हुए निर्माण कार्यों और खरीदी में भारी वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत हाईकोर्ट तक पहुंच चुकी है, लेकिन हाईकोर्ट के 90 दिनों में कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश के बावजूद प्रशासन अब तक मौन है।सामाजिक कार्यकर्ता शिवानंद द्विवेदी की याचिका WP-5957/2025 पर जबलपुर हाईकोर्ट ने 17 मार्च को सुनवाई करते हुए कलेक्टर मऊगंज को विधिसम्मत कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया था। तीन महीने बीतने के बाद भी कोई स्पष्ट कार्रवाई नहीं होने पर शिकायतकर्ता एक बार फिर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।

4 . Indore Breaking : ट्रेन के सामने कूदकर प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…

इंदौर। Indore Breaking : शहर के लसुड़िया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कनाडिया थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक जितेंद्र सिंह चौहान ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि प्रधान आरक्षक पिछले कुछ दिनों से ड्यूटी से गैरहाजिर थे। आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

5 . Bilaspur News : TC मांगने गई छात्रा के साथ बदसलूकी, थप्पड़ मारकर निकाला बाहर…..

बिलासपुर | Bilaspur News : बिलासपुर के रतनपुर कॉलेज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां TC (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) लेने पहुंची एक छात्रा के साथ स्टाफ ने अमानवीय व्यवहार किया। कॉलेज के स्टाफ रूम में छात्रा को पहले धक्का देकर बाहर निकाला गया, फिर एक महिला कर्मचारी ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसे देखकर आमजन में भारी आक्रोश है।

6 . Thane Maharashtra : स्कूल में मासिक धर्म जांच के नाम पर छात्राओं के साथ अमानवीय बर्ताव…मचा बवाल

ठाणे, महाराष्ट्र। Thane Maharashtra : शाहपुर इलाके के एक निजी स्कूल में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आरएस दमानी स्कूल में कक्षा 5वीं से 10वीं तक की छात्राओं के साथ मासिक धर्म की जांच के नाम पर ऐसा व्यवहार किया गया, जिसने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया। स्कूल प्रशासन ने छात्राओं के कपड़े उतरवाकर उनके गुप्तांगों की जांच करवाई, जिससे छात्राएं मानसिक रूप से बुरी तरह आहत हो गईं। पूरी खबर 

7 . CG News : झरनों में चार सैलानियों की मौत, सवालों के घेरे में सुरक्षा इंतजाम….

बस्तर। CG News : बारिश के मौसम में जहां एक ओर बस्तर के झरने और प्राकृतिक स्थल अपने पूर्ण सौंदर्य पर होते हैं, वहीं दूसरी ओर ये स्थान पर्यटकों के लिए खतरे का सबब भी बनते जा रहे हैं। चित्रकोट जलप्रपात, जिसे भारत का मिनी नियाग्रा कहा जाता है, तीरथगढ़ जलप्रपात, मिनी गोवा और मेद्री घूमड़ जैसे स्थल हजारों पर्यटकों को आकर्षित करते हैं — लेकिन इस खूबसूरती की कीमत कई बार जान देकर चुकानी पड़ती है। साल 2025 की बरसात शुरू हुए अभी कुछ ही हफ्ते बीते हैं और अब तक चार पर्यटक अलग-अलग स्थानों पर अपनी जान गंवा चुके हैं।

8 . CG News : जहरीले सांप के काटने से मां-बेटी की मौत, गांव में पसरा मातम…

बलौदाबाजार। CG News : जिले के कसडोल थाना अंतर्गत ग्राम ठाकुरदीया में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां जहरीले सांप के काटने से मां और उसकी 9 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है। जानकारी के मुताबिक, धरमू पारदी की पत्नी सतवती पारदी (35 वर्ष) और बेटी देविका (9 वर्ष) अपने घर के फर्श पर सोई हुई थीं। इसी दौरान सुबह करीब 4 बजे एक विषैला सांप घर में घुस आया और दोनों को डस लिया। सांप के डंसने के कुछ देर बाद मां-बेटी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन घबरा गए और तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे।

9 . Indore Crime News : लव मैरिज के 8 दिन बाद दुल्हन ने खाया ज़हर, जानें मामला….

इंदौर। Indore Crime News : शहर के पलासिया थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां आठ दिन पहले शादी कर ससुराल आई एक युवती ने जहर खा लिया। पीड़िता की पहचान आशा के रूप में हुई है, जिसने मनीष नामक युवक से लव मैरिज की थी।शादी के कुछ ही दिनों बाद आशा को पति के किसी अन्य महिला के साथ अफेयर होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उसके मानसिक संतुलन पर गहरा असर पड़ा। जानकारी के मुताबिक, आशा सुबह से ही महिला थाने और अफसरों से शिकायत दर्ज करवाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई।

10 . Breaking News : 4.4 तीव्रता के झटकों से थर्राया NCR, घरों से बाहर निकले लोग…

नई दिल्ली। Breaking News : गुरुवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में अचानक धरती हिल गई। सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर आए भूकंप के झटके करीब 10 सेकंड तक महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में स्थित था। झटकों का असर गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद तक देखने को मिला। बारिश के बीच आए इस भूकंप ने लोगों को भयभीत कर दिया और बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। राहत की बात यह रही कि अभी तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here