HomeSportsIND vs ENG, Lord's Test 2025 : "गिल सेना" का एक और...

IND vs ENG, Lord’s Test 2025 : “गिल सेना” का एक और दंगल! इरफान पठान ने चुनी बूम-बूम वाली टीम इंडिया, लॉर्ड्स की जमीं हिला देंगे बुमराह-सिराज

Date:

Related stories

IND vs ENG, Lord’s Test 2025 : लंदन। वो घड़ी आ चुकी है जिसका बेसब्री से इंतजार था – आज से शुरू हो रहा है भारत और इंग्लैंड के बीच ऐतिहासिक लॉर्ड्स टेस्ट! सीरीज इस वक्त 1-1 पर बराबरी पर है, और तीसरा मुकाबला अब ‘करो या मरो’ की तर्ज पर देखा जा रहा है। लेकिन मैच से पहले ही एक और चर्चा जोरों पर है – इरफान पठान की धमाकेदार प्लेइंग XI, जिसमें बुमराह की वापसी और कुलदीप की छुट्टी सुर्खियों में है।

Read More : Actor to Investor : रणबीर की रामायण ने रिलीज़ से पहले कमाए 1000 करोड़, फिल्म बनी फाइनेंस की ब्लॉकबस्टर

बुमराह की वापसी, कृष्णा आउट – फॉर्मूला ऑफ फायर
पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने अपनी Predicted XI में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर का रास्ता दिखा दिया है और जसप्रीत बुमराह की वापसी का बिगुल बजा दिया है। बुमराह को दूसरे टेस्ट में रेस्ट दिया गया था, लेकिन अब वो मैदान में फिर से “बूम-बूम” करने को तैयार हैं। आकाशदीप, जिन्होंने डेब्यू टेस्ट में 10 विकेट झटके थे, को टीम में बरकरार रखा गया है, जबकि मोहम्मद सिराज पहले से ही टीम का अहम हिस्सा हैं।

स्पिन डिपार्टमेंट में चौंकाया इरफान ने – कुलदीप बाहर
हालांकि लॉर्ड्स की पिच पर स्पिनर्स को मदद मिलने की उम्मीद है, फिर भी इरफान ने कुलदीप यादव को प्लेइंग XI में जगह नहीं दी। स्पिन की जिम्मेदारी रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और नितीश रेड्डी पर होगी।

Read More : Guru Purnima 2025 : गुरुओं के चरणों में समर्पण का पर्व, जानिए क्यों इस दिन का होता है खास आध्यात्मिक महत्व

बैटिंग लाइनअप – भरोसे की बहाली

  1. ओपनिंग: केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल
  2. नंबर 3: करुण नायर – हालांकि वो फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन पठान का भरोसा कायम
  3. कप्तान गिल नंबर 4 पर मोर्चा संभालेंगे
  4. ऋषभ पंत एक बार फिर फिनिशिंग टच देने की जिम्मेदारी लेंगे

IND vs ENG, Lord’s Test 2025 : इरफान पठान की धांसू प्लेइंग XI (Lords Test 2025)

  1. केएल राहुल
  2. यशस्वी जायसवाल
  3. करुण नायर
  4. शुभमन गिल (कप्तान)
  5. ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
  6. रवींद्र जडेजा
  7. नितीश रेड्डी
  8. वाशिंगटन सुंदर
  9. जसप्रीत बुमराह
  10. आकाशदीप
  11. मोहम्मद सिराज

IND vs ENG, Lord’s Test 2025 : क्या कहते हैं संकेत – बुमराह की वापसी से भारत की बॉलिंग यूनिट और खतरनाक हो गई है, बल्लेबाज़ी लाइनअप स्थिर है, अब consistency की दरकार, इंग्लैंड को उनके घर में हराने के लिए ‘फुल पावर’ टीम मैदान में उतारी गई है

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here