Tuesday, May 26, 2026
37.1 C
Raipur

CG News : पुलिस हिरासत से कैदी फरार, लापरवाही पर 3 पुलिसकर्मी निलंबित…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। CG News : शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कैदी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। फरारी के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

निलंबित किए गए कर्मियों में प्रधान आरक्षक मुन्ना किन्डो, आरक्षक पुरुषोत्तम दास पंत और रजनीश लहरे शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ड्यूटी के दौरान लापरवाही के चलते कैदी भागने में सफल रहा।

इस घटना के बाद पुलिस महकमे में सतर्कता बढ़ा दी गई है, और फरार कैदी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है। वहीं, विभागीय जांच भी शुरू हो चुकी है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories