CG NEWS : अंबिकापुर। मैनपाट में चल रहे भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज दूसरा दिन है। आज के सत्र में खास तौर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सांसदों और विधायकों को मार्गदर्शन देने पहुंचे हैं। सुबह वे अंबिकापुर के दरिमा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इसके बाद वे सड़क मार्ग से मैनपाट रवाना हो गए।
प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पार्टी के संगठनात्मक मजबूती, जनप्रतिनिधियों के कार्यशैली में सुधार और चुनावी रणनीतियों को धार देने के उद्देश्य से किया गया है। पहले दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नेताओं को आचरण, समर्पण और जनता से जुड़ाव को लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने सांसदों और विधायकों को पार्टी की विचारधारा के साथ सामंजस्य बैठाकर काम करने की सलाह दी थी।
CG NEWS Read More : Jabalpur Crime : जबलपुर में सिर पर पत्थर पटककर युवक की हत्या, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
दूसरे दिन का कार्यक्रम भी चार सत्रों में आयोजित किया जा रहा है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान इस दौरान ‘लोक व्यवहार और समय प्रबंधन’ पर अपनी बात रखेंगे। माना जा रहा है कि शिवराज सिंह पार्टी के अनुभवों और अपने कार्यकाल के उदाहरणों के जरिए जनप्रतिनिधियों को व्यवहारिक राजनीति के गुर सिखाएंगे।
CG NEWS Read More : MP BREAKING :साईं गर्ल्स हॉस्टल से युवती का अपहरण, छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला
भाजपा नेतृत्व का मानना है कि प्रशिक्षण वर्ग पार्टी के सांसदों और विधायकों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के साथ-साथ संगठनात्मक अनुशासन को भी मजबूत करेगा। यह प्रशिक्षण आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए ग्राउंड तैयार करने का एक हिस्सा माना जा रहा है।











