Railway Accident : तमिलनाडु में बड़ा रेल हादसा – स्कूल बस को ट्रेन ने मारी टक्कर, 2 बच्चों की मौत, कई घायल

Parivesh
Railway accident

Railway accident : कडलूर। तमिलनाडु के कडलूर ज़िले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सुबह-सुबह एक स्कूल बस रेलवे ट्रैक पार कर रही थी, तभी एक पैसेंजर ट्रेन ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में दो स्कूली बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन से ज्यादा बच्चे और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Railway accident Read More : Bihar News : बिहार में अब बाहरी महिलाओं को नहीं मिलेगा 35% आरक्षण! नीतीश सरकार ने बदला डोमिसाइल नियम, बिहार की बेटियों को प्राथमिकता

घटना सुबह 7:45 बजे की है। बस में कुल 5 बच्चे सवार थे और वह लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 170 पार कर रही थी। इसी दौरान विल्लुपुरम से मयिलादुथुराई जा रही 56813 पैसेंजर ट्रेन तेज़ रफ्तार में आ गई और बस को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पूरी तरह चकनाचूर हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि उस क्रॉसिंग पर कोई गेटमैन मौजूद नहीं था और ना ही अलार्म बजा। बस ड्राइवर को अंदाज़ा नहीं था कि ट्रेन आ रही है।

Railway accident Read More : Chhattisgarh High Court : मंदिर की संपत्ति पर पुजारी का कोई हक नहीं….

पुलिस अधीक्षक जयकुमार ने बताया कि दो छात्रों की मौत हो चुकी है। दो बच्चे और बस चालक गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे पुलिस, स्थानीय पुलिस और रेलवे प्रशासन मिलकर जांच कर रहे हैं कि सुरक्षा में चूक कैसे हुई।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *