Film City In Raipur : फिल्म सिटी से बदलेगी रायपुर की पहचान, रोजगार और निवेश को मिलेगी नई उड़ान…..

Parivesh
Raipur

रायपुर। Film City In Raipur : छत्तीसगढ़ अब सिर्फ खनिज, नदियों और जनजातीय संस्कृति के लिए नहीं जाना जाएगा, बल्कि बहुत जल्द यह देश की बड़ी फिल्म इंडस्ट्री का नया केंद्र बन सकता है। राजधानी रायपुर के समीप माना-तूता में 70 एकड़ जमीन पर ‘चित्रोत्पला फिल्म सिटी’ का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने जा रहा है। यह सपना अब साकार होने की दहलीज पर है।

Film City In Raipur : राज्य सरकार द्वारा पर्यटन और फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस परियोजना को पीपीपी मॉडल पर निजी निवेशकों के साथ मिलकर विकसित किया जाएगा। अनुमान है कि फिल्म सिटी में 400 करोड़ रुपए तक का निवेश होगा, जिससे न केवल सैकड़ों स्थानीय युवाओं और कलाकारों को रोज़गार मिलेगा, बल्कि राज्य में सांस्कृतिक और आर्थिक गतिविधियों को भी नया आयाम मिलेगा।

बॉलीवुड की नजरें अब छत्तीसगढ़ पर

बॉलीवुड के कई फिल्मकारों और प्रोडक्शन हाउस ने चित्रोत्पला फिल्म सिटी में गहरी रुचि दिखाई है। मुंबई से कई फिल्म निर्माता प्रस्तावित स्थल का अवलोकन कर चुके हैं। प्राकृतिक हरियाली से घिरे इस इलाके में पहले भी कुछ फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है, जिससे यह लोकेशन पहले से ही कैमरा-फ्रेंडली मानी जाती है।

Film City In Raipur

फिल्म सिटी होगी तकनीक और परंपरा का संगम

यह फिल्म सिटी न केवल शूटिंग की जगह होगी, बल्कि इसमें प्री-प्रोडक्शन से लेकर पोस्ट-प्रोडक्शन तक की तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। गांव, शहर, स्कूल, अस्पताल, जेल जैसे स्थायी व अस्थायी सेट, रेस्टोरेंट, उद्यान, तालाब, पहाड़, नदी के रियल लोकेशन सेटअप, और कलाकारों के लिए सर्वसुविधायुक्त आवास भी तैयार किए जाएंगे।

पर्यटन और निवेश को मिलेगा बढ़ावा

परियोजना के साथ केंद्र सरकार ने भी हाथ मिलाया है। पर्यटन क्षेत्र में निवेश के लिए 147 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। फिल्म सिटी के साथ ही आसपास व्यवसायिक विकास, बसाहट, और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। यह जगह केवल फिल्मकारों की नहीं, आम सैलानियों की भी पसंदीदा डेस्टिनेशन बन सकती है।

आने वाले महीनों में बिछेगा रोलिंग कैमरा का ताना-बाना

करीब 95 करोड़ की लागत से शुरुआती निर्माण कार्य शुरू होगा और अगले कुछ महीनों में टेंडर प्रक्रिया के बाद निर्माण एजेंसी का चयन किया जाएगा। पर्यटन मंडल ने तैयारियां तेज कर दी हैं और यह योजना 2024-25 की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक मानी जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *