CG News : मंच से सियासी वार, बंद कमरे में रणनीति! छत्तीसगढ़ में खड़गे का पावर शो…..

Parivesh
CG News : मंच से सियासी वार, बंद कमरे में रणनीति! छत्तीसगढ़ में खड़गे का पावर शो.....

रायपुर | CG News : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आज कांग्रेस की राजनीति का हॉटस्पॉट बना हुआ है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रायपुर पहुंच चुके हैं, जहां एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और नारों की गूंज के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय नेता के लिए शक्ति प्रदर्शन किया। खड़गे के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल भी छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं।

 CG News : खड़गे कुछ ही देर में रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां वे खाद संकट, शराब नीति, आदिवासी मुद्दे, संविधान संरक्षण और अपराध नियंत्रण जैसे ज्वलंत मुद्दों पर सरकार को घेरने का प्रयास करेंगे।

कांग्रेस को मिलेगा नया जोश

इस दौरे को कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा भरने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। खड़गे जनसभा के बाद प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित कार्यकारिणी, पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी और वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकें करेंगे। इन बैठकों में पदाधिकारियों के प्रदर्शन की समीक्षा, भावी नियुक्तियों पर संकेत, और आगामी राजनीतिक अभियान की रणनीति तय की जाएगी।

बस्तर मुद्दा बनेगा राष्ट्रीय सवाल?

खड़गे से बस्तर मुठभेड़ में मारे गए ग्रामीणों के परिजन भी मुलाकात करेंगे। कांग्रेस इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की तैयारी में है, जिससे आदिवासी क्षेत्रों में पार्टी अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।

एकजुटता का संदेश और कार्यकर्ताओं को टास्क

मंच से खड़गे सभी वरिष्ठ नेताओं को साथ लाकर एकजुटता का प्रदर्शन करेंगे, तो बंद कमरे की बैठकों में कार्यकर्ताओं को मिशन 2028 के लिए रिचार्ज और टास्क भी सौंपेंगे। यह पहली बार है जब किसी प्रदेश कांग्रेस इकाई की पूरी गतिविधियों की समीक्षा खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *