Tuesday, September 22, 2026
Home Madhya Pradesh इंदौर में लव जिहाद का नया मामला, पार्किंग में युवती से अश्लील...

इंदौर में लव जिहाद का नया मामला, पार्किंग में युवती से अश्लील हरकत, जानें पूरा मामला

इंदौर। शहर के पॉश इलाके आपोलो टॉवर की पार्किंग एक बार फिर शर्मनाक हरकतों की गवाह बनी। एक युवक को युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। लेकिन मामला तब और गंभीर हो गया जब युवक की असली पहचान सामने आई।

शुरुआत में खुद को ‘कुशल प्रजापत’ बताने वाला युवक जब हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं की पकड़ में आया, तो पूछताछ में उसने अपना असली नाम ‘कुसाहल खान’ बताया। युवक इंदौर के खजराना इलाके का निवासी है।

मौके पर जब उसका मोबाइल खंगाला गया, तो उसमें कई अन्य लड़कियों के साथ के वीडियो और तस्वीरें भी बरामद की गईं। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि वह फर्जी नाम और पहचान के सहारे सोशल मीडिया पर लड़कियों को जाल में फंसाता था।

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर लव जिहाद, डिजिटल शोषण और पहचान की धोखाधड़ी जैसे संवेदनशील मुद्दों को हवा दे दी है। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और मोबाइल की सामग्री की भी जांच शुरू कर दी गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here