HomeChhattisgarhCG NEWS: नशे में धुत युवक ने मचाई तबाही, 3 की मौत-2...

CG NEWS: नशे में धुत युवक ने मचाई तबाही, 3 की मौत-2 घायल, आरोपी गिरफ्तार

Date:

Related stories

CG NEWS: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक नशे में धुत युवक द्वारा तेज रफ्तार कार चलाने से बड़ा हादसा हो गया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आरोपी राहुल यादव ने बेकाबू होकर दो बाइक और एक साइकिल को टक्कर मार दी, इसके बाद सामने से आ रही एक बाइक को करीब 100-150 मीटर तक घसीटता रहा। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में मृतकों की पहचान पथरीपारा निवासी 75 वर्षीय मोहम्मद इसराइल और आईटीआई निवासी 21 वर्षीय छोटे लाल साहनी के रूप में हुई है।

CG NEWS: दुर्घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी चालक की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया। आरोपी के हाथ में फ्रैक्चर होने के बावजूद वह तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने आरोपी राहुल यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 और 110 के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में घायल दो अन्य लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here