MP Niwari News : बिजली बिल के विरोध में बुजुर्ग ने हाईवे पर लगाया जाम, एक घंटे तक फंसे रहे राहगीर…

Parivesh
MP Niwari News

निवाड़ी (मप्र)। MP Niwari News : टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर सुबह एक बुजुर्ग द्वारा सड़क पर बैठकर किया गया विरोध प्रदर्शन हाईवे जाम का कारण बन गया। ग्राम पंचायत जेवरा मौरा निवासी रामरतन राजपूत ने विद्युत लाइन के नीचे खड़े पेड़ को न काटे जाने को लेकर झंडा लेकर सड़क पर लेटकर विरोध जताया, जिससे दोनों ओर यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

MP Niwari News : जानकारी के अनुसार, यह प्रदर्शन सुबह 10 बजे शुरू हुआ और करीब 11 बजे तक चला, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। रामरतन हाथ में झंडा लिए “विद्युत मंडल मुर्दाबाद” के नारे लगाते रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग को समझाइश दी और करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया।

विद्युत विभाग के मुताबिक, रामरतन पर ₹1.70 लाख का बिजली बिल बकाया है। जब विभाग के कर्मचारियों ने भुगतान की बात की, तो वह उल्टा धमकी देने लगा कि “मुझे पूरा प्रशासन जानता है।” यह भी बताया जा रहा है कि रामरतन इससे पहले भी कई बार सड़कों पर जाम लगाकर अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश कर चुका है।

गांव वालों का आरोप है कि रामरतन आए दिन लोगों से बदसलूकी करता है और अक्सर प्रशासनिक दफ्तरों में झंडा लेकर “मुर्दाबाद” के नारे लगाता रहता है। गांव के करीब 20 लोगों पर वह रिपोर्ट भी दर्ज करवा चुका है, जिससे अब ग्रामीण और प्रशासन दोनों ही उससे परेशान हो चुके हैं। बावजूद इसके, अब तक उस पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *