Burhanpur News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की नियुक्ति पर बुरहानपुर में जश्न, सांसद कार्यालय में आतिशबाजी, देखें वीडियो

Sanjay Sahu

Burhanpur News:बुरहानपुर : बुरहानपुर में नवागत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की नियुक्ति को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सांसद कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और बधाइयाँ दीं।

Burhanpur News:प्रदेशभर में खंडेलवाल की नियुक्ति को लेकर जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर अपनी खुशी जाहिर की और भाजपा नेतृत्व के इस निर्णय का स्वागत किया। सांसद कार्यालय में भी पूरे दिन रौनक बनी रही, जहां कार्यकर्ता एकत्र होकर हर्षोल्लास में शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *