CG NEWS : स्कूल हेडमास्टर ने टॉयलेट में छिपाया मोबाइल, महिला शिक्षकों के वीडियो बनाता पकड़ा गया

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : तिल्दा/रायपुर: रायपुर के एक सरकारी स्कूल में महिला शिक्षिकाओं की गोपनीयता भंग करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। स्कूल के हेडमास्टर भूपेंद्र कुमार साहू पर आरोप है कि वह महिला टॉयलेट में मोबाइल फोन छिपाकर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। मंगलवार को एक महिला शिक्षक की नजर टॉयलेट में रखे मोबाइल पर पड़ी, जिसमें वीडियो रिकॉर्डिंग चालू थी। इसके बाद पूरे स्टाफ को मामले की जानकारी दी गई।

CG NEWS : घटना तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिलाड़ी के मिडिल स्कूल की है। जांच में यह मोबाइल स्कूल के प्रधान पाठक भूपेंद्र कुमार साहू का निकला, जो संकुल समन्वयक भी है। आरोपी पिछले दो महीने से इस हरकत को अंजाम दे रहा था और रिकॉर्ड किए गए वीडियो को दूसरे मोबाइल और लैपटॉप में ट्रांसफर कर रखता था। महिला शिक्षकों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया है।

CG NEWS : पुलिस के अनुसार, आरोपी के मोबाइल से सभी वीडियो डिलीट मिले हैं, जिसे अब साइबर सेल को जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। स्कूल में अब भय का माहौल है और छात्राओं के परिजन उन्हें स्कूल भेजने में हिचकिचा रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *