MP NEWS :घरेलू विवाद का उठाया फायदा: देवर ने भरी मांग, बनाया संबंध, फिर किया इनकार; महिला ने दर्ज कराया मामला

Sanjay Sahu
MP NEWS

MP NEWS :रीवा : पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद देवर ने उठाया फायदा, पहले भरी मांग फिर किया दो बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म, कहा आज से मैं तुम्हारा पति और तुम मेरी पत्नी, झांसा देने के बाद हड़पे गहने और रुपए।

MP NEWS :पति-पत्नी के बीच हुए एक विवाद के बाद पीड़िता के बड़े ससुर के लड़के ने घरेलू झगड़े का फायदा उठाते हुए पहले तो दो बच्चों की मां के साथ करीबी बनाई और उसके बाद पीड़िता की मांग में सिंदूर भरकर महिला को उसकी पत्नी होने का सब्ज बाग दिखाया कई वर्षों तक शारीरिक संबंध स्थापित किये और उसके बाद शादी करने से मुकर गया अस्मत के साथ-साथ रुपए और गहने लूटा चुकी के महिला को जब यह एहसास हुआ कि आरोपी विशाल प्रताप सिंह निवासी भुनगवां द्वारा उसे झांसा दिया गया है तब पीड़िता अपने परिजनों के साथ जवा थाने पहुंची और आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कराया।

 

MP NEWS :मामले के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2016 में हुआ था जहां कुछ दिनों के बाद महिला और उसके पति के बीच छोटे-मोटे विवाद होने लगे उसी का फायदा उठाकर उसके बड़े ससुर के लड़के विशाल प्रताप सिंह ने पीड़िता से करीबी बनाई और उसकी मांग में सिंदूर भरकर उसे पत्नी का दर्जा देने का वायदा किया और शारीरिक संबंध बनाएं ऐसा वह कई वर्षों तक करता रहा.

MP NEWS : इस दौरान आरोपी ने पीड़िता से काम शुरू करने के नाम पर तकरीबन ₹200000 भी लिए इतना ही नहीं पति होने का दावा कर रहे आरोपी ने पीड़िता से उसके गहने भी मांगे और बाजार में उसे बेच दिया वही जब पीड़िता लगातार आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाती तो आरोपी कुछ ना कुछ बहाने कर पीड़िता को चुप करा देता आरोपी युवक द्वारा लगातार दिए जा रहे झांसे को समझने के बाद दो बच्चों की मां अपने परिजनों के साथ जवाब थाने पहुंची और वहां आरोपी युवक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कराया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *