Friday, August 21, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur News : शादी की समस्या लेकर पहुँचा भागवत कथा, वीडियो वायरल...

Jabalpur News : शादी की समस्या लेकर पहुँचा भागवत कथा, वीडियो वायरल होने के बाद ठगों ने की हत्या, यूपी में मिला शव

Jabalpur News
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर। भागवत कथा में अपनी शादी की समस्या पूछना एक व्यक्ति को इतना भारी पड़ गया कि उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। जबलपुर के मझौली थाना क्षेत्र निवासी इंद्रकुमार तिवारी अनुरुधाचार्य की भागवत कथा में पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी विवाह से जुड़ी समस्या मंच से पूछी थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Jabalpur News : वीडियो वायरल होते ही ठगों ने इंद्रकुमार को निशाना बनाया और शादी करवाने के नाम पर उन्हें उत्तर प्रदेश बुला लिया। बताया जा रहा है कि यूपी के कुशीनगर जिले के कोतवाली हाटा थाना क्षेत्र में इंद्रकुमार की हत्या कर दी गई।

Jabalpur News : परिजनों का आरोप है कि ठगों ने पहले इंद्रकुमार को बंधक बनाकर जबरन वीडियो कॉल करवाई और रिश्तेदारों से बात करवाई। जबलपुर के मझौली थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

Jabalpur News : अब यूपी में मिली एक लाश की जबलपुर से पहुंचे परिजनों ने पहचान कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना जबलपुर के मझौली थाना क्षेत्र से जुड़ी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here