EPFO WhatsApp Service: EPFO की नई WhatsApp सर्विस पर लगा झटका! लॉन्च होते ही यूजर्स क्यों हो रहे परेशान?

Sanjay Sahu
EPFO WhatsApp Service

EPFO WhatsApp Service: नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए WhatsApp के जरिए PF से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराने की नई सुविधा शुरू की है। अब कर्मचारी घर बैठे अपने PF बैलेंस, पासबुक और पिछले 5 ट्रांजैक्शन की जानकारी हासिल कर सकते हैं। लेकिन लॉन्च होने के साथ ही यह सुविधा तकनीकी समस्याओं को लेकर चर्चा में आ गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई यूजर्स ने शिकायत की है कि WhatsApp पर यह सर्विस ठीक से काम नहीं कर रही है।

किसी को OTP नहीं मिला, तो किसी को दिखा एरर

नई WhatsApp सर्विस इस्तेमाल करने के दौरान कई कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ यूजर्स का कहना है कि उन्हें OTP प्राप्त नहीं हो रहा है, जबकि कुछ लोगों को PF बैलेंस और पासबुक चेक करते समय एरर दिखाई दे रहा है।

वहीं, कुछ यूजर्स ने शिकायत की है कि WhatsApp पर सर्विस का विकल्प चुनने के बावजूद उन्हें मांगी गई जानकारी नहीं मिल पा रही है।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि तकनीकी समस्या सभी यूजर्स को हो रही है या कुछ लोगों को ही इसका सामना करना पड़ रहा है। शुरुआती दौर में सर्विस पर बढ़ते ट्रैफिक या तकनीकी खामियों के कारण ऐसी दिक्कतें आने की संभावना है।

1 नवंबर को लॉन्च हुई नई सुविधा

EPFO ने 1 नवंबर 2026 को अपने 74वें स्थापना दिवस के अवसर पर WhatsApp आधारित इस नई सुविधा की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को PF से जुड़ी जरूरी जानकारी आसानी से उपलब्ध कराना है।

इस सुविधा के जरिए अब कर्मचारियों को छोटी-छोटी जानकारियों के लिए EPFO की वेबसाइट पर जाने या कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी।

WhatsApp पर मिलेंगी ये सुविधाएं

नई सुविधा के तहत कर्मचारी अपने PF खाते से जुड़ी कई जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे।

– PF खाते का बैलेंस चेक कर सकेंगे।
– PF पासबुक की जानकारी हासिल कर सकेंगे।
– पिछले 5 ट्रांजैक्शन का विवरण देख सकेंगे।

अगर WhatsApp पर नहीं मिल रही जानकारी तो क्या करें?

अगर आपको भी नई सुविधा का इस्तेमाल करते समय OTP नहीं मिल रहा है या कोई एरर दिखाई दे रहा है, तो कुछ समय बाद दोबारा प्रयास कर सकते हैं। साथ ही रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और इंटरनेट कनेक्शन की जांच कर लें।

2020 में शुरू हुई थी EPFO की WhatsApp हेल्पलाइन

EPFO की WhatsApp सेवा पूरी तरह नई नहीं है। इसकी शुरुआत कोरोना महामारी के दौरान वर्ष 2020 में हुई थी। उस समय कर्मचारियों की शिकायतों और सवालों का जवाब देने के लिए WhatsApp हेल्पलाइन शुरू की गई थी।

EPFO WhatsApp Service: मई 2020 में कुछ क्षेत्रीय कार्यालयों से इसकी शुरुआत हुई थी। इसके बाद 13 अक्टूबर 2020 तक देश के सभी 138 क्षेत्रीय कार्यालयों में यह सुविधा उपलब्ध करा दी गई थी। हालांकि, उस समय WhatsApp का इस्तेमाल मुख्य रूप से शिकायतों और सवालों के जवाब देने के लिए होता था। अब नई सुविधा के तहत PF बैलेंस, पासबुक और ट्रांजैक्शन की जानकारी जैसी सेवाएं भी जोड़ी गई हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *