Entertainment: इस हफ्ते कॉमेडी से लेकर थ्रिलर तक, नेटफ्लिक्स पर दस्तक देंगी ये 7 फिल्में-सीरीज; नोट कर लें रिलीज डेट

News Desk

Entertainment: अगर आप फेस्टिव सीजन में घर बैठे मनोरंजन का प्लान बना रहे हैं, तो नेटफ्लिक्स पर आने वाला नया कंटेंट आपके लिए दिलचस्प हो सकता है। 26 से 30 अक्टूबर के बीच प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग जॉनर की फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इनमें डार्क कॉमेडी, हॉरर, साइकोलॉजिकल थ्रिलर, डॉक्यूमेंट्री और पारिवारिक ड्रामा शामिल हैं। ऐसे में दर्शकों को अपनी पसंद के हिसाब से देखने के लिए कई विकल्प मिलेंगे। आइए जानते हैं इन सात फिल्मों और सीरीज की रिलीज डेट और कहानी।

26 अक्टूबर को आएगी ‘मिनिमम वेज’

नेटफ्लिक्स पर 26 अक्टूबर को ‘मिनिमम वेज’ सीरीज रिलीज होगी। इसमें कुल 28 एपिसोड बताए गए हैं। शुरुआत में इसके 14 एपिसोड स्ट्रीम किए जाएंगे, जबकि बाकी एपिसोड बाद में रिलीज होंगे। सीरीज की कहानी आज की पीढ़ी को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

मैथ्यू पेरी पर डॉक्यूमेंट्री

‘फ्रेंड्स’ के लोकप्रिय अभिनेता मैथ्यू पेरी की जिंदगी पर आधारित तीन भागों वाली डॉक्यूमेंट्री ‘द वन अबाउट मैथ्यू पेरी’ 27 अक्टूबर से देखी जा सकेगी। इसमें अभिनेता की जिंदगी से जुड़े पहलुओं को दिखाया जाएगा।

‘द बर्थडे’ में मिलेगा हॉरर और मिस्ट्री का मेल

30 अक्टूबर को स्पेनिश फिल्म ‘द बर्थडे’ रिलीज होगी। यह डार्क कॉमेडी, हॉरर और मिस्ट्री का मिश्रण है। कहानी का मुख्य किरदार अपनी गर्लफ्रेंड के पिता की जन्मदिन पार्टी में शामिल होता है, जहां से घटनाएं दिलचस्प मोड़ लेती हैं।

‘अक्का’ में नजर आएंगी कीर्ति सुरेश

तमिल सीरीज ‘अक्का’ भी 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी। इसकी कहानी 1980 के दशक के एक ऐसे शहर में बुनी गई है, जहां महिलाओं का दबदबा है। सीरीज में कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे नजर आएंगी।

थ्रिलर और फैमिली ड्रामा भी शामिल

स्वीडिश साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज ‘ए कपल ऑफ लाइज’ की कहानी एक अमीर कपल के इर्द-गिर्द घूमती है। इसे भी 30 अक्टूबर से देखा जा सकेगा।

इसी दिन हिंदी पारिवारिक ड्रामा ‘मीठे में क्या है’ रिलीज होगी। फिल्म में एक मिडिल क्लास परिवार दिवाली मनाने के लिए एक साथ आता है। इसमें ऋत्विक भौमिक, रोहिणी हट्टंगड़ी, आयशा रजा मिश्रा और अभय कॉल जैसे कलाकार हैं।

वहीं, स्पेनिश थ्रिलर फिल्म ‘कोलिजन कोर्स’ भी 30 अक्टूबर को दस्तक देगी। इसका निर्देशन डेनियल सांचेज ने किया है। इस तरह अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में नेटफ्लिक्स पर अलग-अलग पसंद के दर्शकों के लिए मनोरंजन के कई विकल्प उपलब्ध होंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *