Singrauli News : 3 घंटे की बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नगर निगम की खुली पोल

सिंगरौली | Singrauli News : सिंगरौली जिले में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार दोपहर हुई करीब 3 घंटे की मूसलधार बारिश से जहां गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर शहर की तैयारियों की पोल भी खुल गई। बारिश के बाद सड़कों पर जगह-जगह जलभराव हो गया, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Singrauli News : बारिश इतनी तेज थी कि शहर की मुख्य सड़कों पर पानी इस कदर भर गया कि ट्रक और गाड़ियां रेंगते हुए नजर आए। जिला मुख्यालय सहित विंध्यनगर, बैढ़न और आसपास के कई क्षेत्रों में सड़कों पर भारी जलजमाव हो गया। बारिश के कारण बाजारों में भी आवाजाही प्रभावित हुई और लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा।

Singrauli News

नगर निगम द्वारा हर साल बारिश पूर्व तैयारियों के दावे किए जाते हैं, लेकिन इस बार भी हालात जस के तस नजर आए। नालियों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह फेल दिखी। नाराज नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए और कहा कि हर बार की तरह इस बार भी उन्हें जलभराव और अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है।

फिलहाल मौसम सुहावना जरूर हो गया है, लेकिन निगम की नाकामी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। स्थानीय प्रशासन से बारिश से पहले नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories