Janjgir-Champa News: जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण मेला मैदान में देर रात चाकूबाजी की घटना सामने आई है। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, खपराडीह गांव के दो युवक घायल हुए हैं। वहीं, पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पिछले साल की घटना से भी जुड़ रहा नाम
मिली जानकारी के अनुसार, पिछले साल मेले में हुई चाकूबाजी की घटना में शामिल रहे एक युवक पर इस बार की वारदात में भी संलिप्त होने का संदेह जताया जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
चार संदिग्धों से पूछताछ जारी
Janjgir-Champa News: घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे थाने में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल चाकूबाजी के पीछे की वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।
