Bacheli News: पंखिड़ा गरबा महोत्सव का भव्य शुभारंभ, लाइव ऑर्केस्ट्रा पर थिरकेंगे नगरवासी

Sanjay Sahu
Bacheli News

Bacheli News: फकरे आलम खान/बचेली बचेली। नगर में चार दिवसीय पंखिड़ा गरबा महोत्सव का शुभारंभ 14 अक्टूबर को माता रानी के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ श्रद्धा एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। के.व्ही. फुटबॉल ग्राउंड, बचेली में आयोजित यह महोत्सव 17 अक्टूबर तक चलेगा।

महोत्सव की खासियत यह है कि बस्तर संभाग में अपनी तरह के इस अनूठे आयोजन में नगरवासियों को लाइव ऑर्केस्ट्रा के साथ गरबा करने का अवसर मिल रहा है। 14 से 16 अक्टूबर तक सभी नगरवासियों के लिए ओपन गरबा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कोई भी शामिल होकर गरबा की उमंग और उत्साह का आनंद ले सकता है।

ख्याल द बैंड के वेदप्रकाश एवं उनकी टीम देंगे प्रस्तुति

महोत्सव के दौरान 15 एवं 16 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आइडल फेम वेदप्रकाश एवं उनकी टीम द्वारा लाइव ऑर्केस्ट्रा के माध्यम से गरबा करवाया जाएगा। लाइव संगीत और आकर्षक धुनों के बीच गरबा का यह आयोजन प्रतिभागियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके साथ ही प्रतिदिन प्रतिभागियों के लिए अन्य आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं।

17 अक्टूबर को गरबा ग्रुप प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार

महोत्सव के अंतिम दिन 17 अक्टूबर को गरबा ग्रुप प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि इस प्रकार निर्धारित की गई है—

– प्रथम पुरस्कार: ₹21,000
– द्वितीय पुरस्कार: ₹11,000
– तृतीय पुरस्कार: ₹5,100

Bacheli News: प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक गरबा ग्रुप के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तक निर्धारित की गई है। इच्छुक प्रतिभागी पोस्टर में दिए गए संपर्क नंबरों पर संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं।

Bacheli News: आयोजन समिति के अध्यक्ष चंद्र कुमार मंडावी ने समस्त नगरवासियों से चार दिवसीय पंखिड़ा गरबा महोत्सव में उत्साहपूर्वक शामिल होने तथा इस सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *