MP Power Cut Controversy: “शहरी क्षेत्रों में नहीं, तो गांवों में ही बिजली कटौती क्यों?” कैबिनेट बैठक में मंत्रियों के तीखे सवालों से गरमाई सियासत

VIKASH KHALKHO

भोपाल। Nishaanebaz.com-MP Power Cut Controversy: मध्य प्रदेश में इन दिनों गहराए बिजली संकट को लेकर सरकार के भीतर ही असहज स्थिति बनती नजर आ रही है। हाल ही में हुई राज्य मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक के दौरान ऊर्जा विभाग के प्रेजेंटेशन के बाद मंत्रियों ने बिजली कटौती के तौर-तरीकों पर खुलकर सवाल खड़े कर दिए। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने दो टूक शब्दों में अधिकारियों से पूछा कि जब शहरी इलाकों में बिजली की कोई बड़ी समस्या नहीं है, तो आखिर ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों में ही बार-बार कटौती क्यों की जा रही है?

Read More : Rewa Rozhouhi Nuclear Plant Standoff: ‘जान दे देंगे लेकिन जहरीला प्लांट नहीं लगने देंगे’… कलेक्टर की समझाइश बेअसर, आर-पार के मूड में ग्रामीण

मंत्रियों ने उठाए ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती के मुद्दे गुरुवार को हुई ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान बिजली संकट का मुद्दा गरमाया रहा। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के अलावा महिला एवं बाल विकास मंत्री किरण सिंह वर्मा समेत अन्य कई मंत्रियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में बिजली कटौती की गंभीर समस्या को उठाया। मंत्रियों का कहना था कि ग्रामीण जनता लगातार इस बात को लेकर परेशान है और सरकार को इस असमानता पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।

Read More : Holiday calendar: CG हाईकोर्ट ने जारी किया 2027 का छुट्टी कैलेंडर, गर्मी-सर्दी की छुट्टियों की तारीखें तय; रजिस्ट्री ऑफिस का शेड्यूल भी जारी

कम बारिश और धान की बोआई बनी संकट की मुख्य वजह: सीएम मोहन यादव मंत्रियों के तीखे सवालों और असंतोष पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि इस साल मानसून के दौरान कम बारिश होने के कारण बिजली उत्पादन और सप्लाई दोनों पर असर पड़ा है। इसके अलावा, धान की बोआई का सीजन होने के चलते कृषि क्षेत्रों में अचानक बिजली की मांग में भारी इजाफा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार इस संकट से निपटने के लिए पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने बताया कि राज्य में बिजली की कमी को दूर करने के लिए केवल गुजरात से ही नहीं, बल्कि पंजाब और उत्तर प्रदेश से भी बिजली लेने के प्रयास किए जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि अगले एक-दो दिनों में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ जाएंगे।

Read More : Skin Care: ठंड ने दी दस्तक! ऑटम में त्वचा की देखभाल के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स, डलनेस से मिलेगा बचाव

अगस्त-अक्टूबर तक मिलेगी राहत, 4 हजार मेगावाट अतिरिक्त बिजली का दावा प्रदेश में हो रही बिजली की किल्लत को लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का भी बयान सामने आया है। उन्होंने स्वीकार किया कि तकनीकी खराबी के साथ-साथ कम बारिश के कारण भी बिजली का उत्पादन प्रभावित हुआ है। हालांकि, ऊर्जा विभाग के आंकड़ों और दावों के मुताबिक, आगामी सप्ताह तक राज्य को करीब 4 हजार मेगावाट अतिरिक्त बिजली उपलब्ध हो सकती है, जिससे ग्रामीण और शहरी इलाकों में बिजली आपूर्ति को सुचारू रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *