TV actress Adrija Roy : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में गरबा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
कार्यक्रम से पहले वायरल हुआ वीडियो
जानकारी के मुताबिक, अद्रिजा रॉय बिलासपुर में आयोजित गरबा कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। इसी दौरान का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।
यातायात नियमों के उल्लंघन का आरोप
वायरल वीडियो में एक्ट्रेस प्रेस स्टीकर लगी कार का सनरूफ खोलकर चलती गाड़ी से बाहर निकलती दिखाई दे रही हैं। यह वीडियो रायपुर-बिलासपुर हाईवे का बताया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की परिस्थितियों और पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
क्या पुलिस लेगी संज्ञान?
TV actress Adrija Roy : वीडियो वायरल होने के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या यातायात पुलिस इस मामले का संज्ञान लेकर जांच करेगी? क्या जांच में यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी? फिलहाल, पुलिस की ओर से किसी आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो पर संबंधित विभाग क्या कदम उठाता है।
