Entertainment: करण जौहर के चर्चित सेलिब्रिटी चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के नए सीजन को लेकर बड़ी चर्चा है। सामने आए प्रोमो में सलमान खान और करण जौहर की मजेदार बातचीत देखने को मिल रही है। खास बात यह है कि शो के इस सीजन को आखिरी बताया जा रहा है और सलमान इसके पहले मेहमान बनकर नजर आएंगे।
पहले भी शो में आ चुके हैं सलमान
सलमान खान का ‘कॉफी विद करण’ से पुराना नाता रहा है। वह चौथे सीजन में अपने पिता सलीम खान के साथ नजर आए थे। इसके बाद पांचवें सीजन में अरबाज खान और सोहेल खान के साथ शो में पहुंचे थे और अब नौवें सीजन के पहले एपिसोड में उनकी वापसी दर्शकों के लिए खास हो सकती है।
सलमान और करण की जोड़ी
प्रोमो में सलमान खान कहते हैं, “तो मैं आ रहा हूं ‘कॉफी विद करण’ करने के लिए।” इसके बाद करण जौहर बताते हैं कि यह शो का आखिरी सीजन है और करण के यह पूछने पर कि आखिरी सीजन में कुछ भी हो सकता है, सलमान अपने खास अंदाज में जवाब देते हैं।
कब और कहां देखें शो?
जानकारी के मुताबिक, ‘कॉफी विद करण 9’ का प्रीमियर 14 अक्टूबर 2026 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होना है और अब फैंस बेसबब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।
कॉफी विद करण’ के कई एपिसोड विवादों में रहे
‘कॉफी विद करण’ के कई एपिसोड की बातचीत सुर्खियों में रही है। शो के रैपिड-फायर राउंड, कॉफी हैम्पर्स और सेलिब्रिटीज के बयानों की चर्चा सोशल मीडिया और मीडिया में होती रही है। कई बातचीत मीम्स और बहस का हिस्सा भी बनीं।
कई बार शो पर हुई बातचीत इतनी चर्चित हुई कि उसका असर फिल्म इंडस्ट्री से बाहर तक देखने को मिला। कुछ मामलों में मेहमानों के बयान विवादों में रहे, तो एक मामले में भारतीय क्रिकेट के दो बड़े खिलाड़ियों पर कार्रवाई तक हुई। यही वजह है कि शो के नए सीजन से भी दर्शकों को मजेदार बातचीत और चौंकाने वाले खुलासों की उम्मीद है।


