Gharghoda News: वेद राम अजगल्ले बने तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री, संगठन ने दी बधाई

Sanjay Sahu

Gharghoda News: गौरी शंकर गुप्ता /घरघोड़ा। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की रायगढ़ जिला शाखा में संगठनात्मक नियुक्ति की गई है। जिला अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय ने कार्यकारी अध्यक्ष संजीव सेठी के प्रस्ताव पर वेद राम अजगल्ले को जिला महामंत्री नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

वेद राम अजगल्ले वर्तमान में उप संचालक कृषि विभाग, रायगढ़ में सहायक ग्रेड-3 के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें संगठनात्मक कार्यों का अनुभव है। इससे पहले वे लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

प्रांतीय अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने अजगल्ले को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभव से संगठन को मजबूती मिलेगी। प्रांतीय सचिव आशीष शर्मा सहित अन्य प्रांतीय और जिला पदाधिकारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अजगल्ले कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Gharghoda News: नियुक्ति के साथ ही वेद राम अजगल्ले ने संगठन की आजीवन सदस्यता भी प्राप्त की। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यह संगठन मध्यप्रदेश के समय से ही कर्मचारियों के हितों के लिए लगातार संघर्ष करता रहा है। संगठन का गौरवशाली इतिहास और वर्तमान में कर्मचारी हितों के लिए किए जा रहे प्रयास इसकी पहचान हैं। इस अवसर पर प्रांतीय सचिवों, विभिन्न पदाधिकारियों और रायगढ़ जिला शाखा के सदस्यों ने अजगल्ले को बधाई दी और संगठन को और मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *