नई दिल्ली। Nishaanebaz.com-Danish Kaneria Tweet On Delhi Police Jantar Mantar Security: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस बीच, पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर और अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाने वाले क्रिकेटर दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) का एक सोशल मीडिया पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने क्रिकेट की भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिल्ली पुलिस की सुरक्षा तैयारियों पर तंज कसा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और एसआईआर (SIR) प्रक्रिया को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई गई थी। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन स्थल और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए थे। मंडी हाउस गोल चक्कर, फिरोजशाह रोड, बाराखंबा रोड और कनॉट प्लेस की ओर जाने वाले तमाम रास्तों पर भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ मजबूत बैरिकेडिंग की गई थी।
Read More : CG News: छत्तीसगढ़ में 5 पटवारियों पर गिरी गाज, कहीं सरकारी जमीन तो कहीं खसरा रिकॉर्ड में गड़बड़ी के आरोप
इसी भारी सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस तैयारियों पर चुटकी लेते हुए दानिश कनेरिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “मुझे उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस टॉस जीतेगी और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करेगी!” कनेरिया के इस अनोखे और तंजिया पोस्ट को पुलिस के भारी-भरकम सुरक्षा प्रबंधों पर कटाक्ष के रूप में देखा जा रहा है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
भले ही कनेरिया ने अपनी इस टिप्पणी का कोई विस्तृत स्पष्टीकरण नहीं दिया हो, लेकिन राजनीतिक प्रदर्शन और खेल के संदर्भ को आपस में जोड़ने के उनके इस अंदाज ने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींच लिया है। बहरहाल, भारी पुलिस पहरे और सुरक्षा घेरे के बीच दिल्ली में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बनी हुई है और प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

