Chhattisgarh Tourism Board World Tourism Day Awards 2026: छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’, 10 श्रेणियों में मिलेगा सम्मान

VIKASH KHALKHO

जांजगीर-चांपा। Nishaanebaz.com-Chhattisgarh Tourism Board World Tourism Day Awards 2026: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र को नई पहचान देने, पर्यटन से जुड़े उद्यमियों, संस्थाओं एवं व्यक्तियों के उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने तथा राज्य के पर्यटन स्थलों के विकास, संवर्धन और प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड (CTB) द्वारा लगातार दूसरे वर्ष ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’ प्रदान किए जाएंगे। इस पुरस्कार योजना के तहत पर्यटन क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले होटल, पंजीकृत टूर ऑपरेटर, जिले, पर्यटन स्टार्टअप, रिसॉर्ट, पर्यटक सूचना केंद्र, होमस्टे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, इको-टूरिज्म साइट और एडवेंचर टूरिज्म संचालकों को सम्मानित किया जाएगा। योजना के अंतर्गत कुल 10 श्रेणियों में एक-एक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा और प्रत्येक विजेता को ₹11 हजार की नकद पुरस्कार राशि एवं मेमेंटो प्रदान किया जाएगा।

‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’ की खास बात यह है कि इसमें पर्यटन को केवल दर्शनीय स्थलों तक सीमित न रखते हुए उससे जुड़ी संपूर्ण श्रृंखला को सम्मान के दायरे में शामिल किया गया है। योजना के अंतर्गत आतिथ्य, पर्यटन संचालन, जिला पर्यटन प्रबंधन, उद्यमिता, रिसॉर्ट सेवाएं, पर्यटक सहायता, होमस्टे, डिजिटल प्रचार, पर्यावरण संरक्षण और साहसिक पर्यटन जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार की 10 श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ होटल, सर्वश्रेष्ठ पंजीकृत टूर ऑपरेटर, सर्वश्रेष्ठ जिला टूरिज्म प्रमोशन अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्टार्टअप/उद्यमिता पुरस्कार, CTB Star Performer – सर्वश्रेष्ठ रिसॉर्ट, CTB Star Performer – पर्यटक सूचना केंद्र, सर्वश्रेष्ठ होमस्टे, सर्वश्रेष्ठ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, सर्वश्रेष्ठ इको टूरिज्म साइट अवॉर्ड और सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड शामिल हैं।

Read More : Maruti Suzuki EV: मारुति का बड़ा प्लान! छोटी इलेक्ट्रिक कारों की होगी एंट्री, बस इस चीज का इंतजार

विभिन्न श्रेणियों के लिए मूल्यांकन मानदंड तय किए गए हैं। सर्वश्रेष्ठ होटल श्रेणी में MICE सुविधाओं, वार्षिक कारोबार, आयोजित कार्यक्रमों की संख्या, CSR गतिविधियों और रोजगार सृजन को आधार बनाया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ पंजीकृत टूर ऑपरेटर का चयन आवास, परिवहन, दर्शनीय स्थलों की यात्रा, मनोरंजन, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भागीदारी तथा डिजिटल प्रचार के आधार पर होगा। ‘सर्वश्रेष्ठ जिला टूरिज्म प्रमोशन अवॉर्ड’ उस जिले को दिया जाएगा जिसने पर्यटन विकास, गंतव्य प्रबंधन, स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन, हरित उपायों और पर्यटकों की संख्या बढ़ाने में उत्कृष्ट काम किया हो। वहीं, युवा उद्यमियों और पर्यटन स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए नए व्यावसायिक मॉडल और नवाचारों को सम्मानित किया जाएगा।

Read More : India Iran Relations SCO Bishkek Summit 2026: ईरान युद्ध के बाद पहली बार मिले पीएम मोदी और मसूद पेजेश्कियान: चाबहार, INSTC और समुद्री मार्गों की सुरक्षा पर बड़ा मंथन

इसी तरह, टूरिज्म बोर्ड की प्रीमियम एवं बजट इकाइयों में बेहतर टर्नओवर और ऑक्यूपेंसी दर वाले रिसॉर्ट्स तथा बेहतर बुकिंग उपलब्ध कराने वाले पर्यटक सूचना केंद्रों को CTB Star Performer के रूप में पहचाना जाएगा। होमस्टे श्रेणी में राजस्व, वार्षिक वृद्धि दर, ग्राहक समीक्षा, स्थानीय उत्पादों/व्यंजनों के प्रोत्साहन और ग्रामीण रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी जाएगी। डिजिटल युग में राज्य की ब्रांडिंग करने वाले कंटेंट क्रिएटर्स के लिए सर्वश्रेष्ठ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेणी रखी गई है, जिसमें इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर कंटेंट की पहुंच तथा तीन वर्षों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा।

Read More : MP News: नेपाल की तबाही के बीच रायसेन के दो युवक लापता, 26 अगस्त से परिवारों से संपर्क टूटा

पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए सर्वश्रेष्ठ इको टूरिज्म साइट अवॉर्ड के तहत नवीकरणीय ऊर्जा, अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण और आदिवासी व ग्रामीण आबादी की भागीदारी को परखा जाएगा, जिसके लिए परियोजना का कम से कम दो वर्षों से संचालित होना अनिवार्य है। वहीं कैंपिंग और एडवेंचर गतिविधियों के लिए सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड दिया जाएगा। इस योजना के लिए इच्छुक व्यक्ति, संस्थाएं और हितधारक 15 सितंबर 2026 तक ई-मेल it@visitcg.in पर अपना आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.tourism.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है, जिसका मूल्यांकन राज्य पर्यटन विभाग की विशेषज्ञ निर्णायक समिति द्वारा किया जाएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *