Dhamtari News: चलते-चलते सड़क पर लेट गया युवक, तेज रफ्तार वाहन ने कुचला; CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा

Sanjay Sahu
Dhamtari News

Dhamtari News: धमतरी। जिले के रत्नाबांधा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां पैदल चलते-चलते एक युवक अचानक सड़क के बीच में लेट गया। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसे कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

चलते-चलते अचानक सड़क पर लेटा

मिली जानकारी के मुताबिक, रत्नाबांधा निवासी सागर नागरची पैदल सड़क से जा रहा था। CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि चलते-चलते वह अचानक सड़क के बीच में लेट जाता है। कुछ देर बाद एक तेज रफ्तार वाहन वहां से गुजरता है और युवक को कुचलते हुए आगे निकल जाता है।

हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Dhamtari News: CCTV के आधार पर वाहन की तलाश

Dhamtari News: पुलिस ने घटना का CCTV फुटेज हासिल कर लिया है। फुटेज के आधार पर पुलिस फरार अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। पुलिस हादसे की पूरी परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *