Navratri Festival: रायपुर। नवरात्रि पर्व के दौरान डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त यात्री सुविधाओं की व्यवस्था की है। 11 से 20 अक्टूबर तक डोंगरगढ़ में आयोजित नवरात्रि मेले के दौरान कुछ ट्रेनों का अस्थायी विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा एक मेमू स्पेशल ट्रेन का संचालन और 10 दूरगामी एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया जाएगा।
Navratri Festival: मेमू ट्रेनों का होगा विस्तार
रेलवे के अनुसार 68742/68741 गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर को रायपुर तक विस्तारित किया जाएगा। वहीं 68729/68730 रायपुर-डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर का विस्तार गोंदिया तक किया जाएगा। इसके अलावा श्रद्धालुओं की आवाजाही को आसान बनाने के लिए 06886/06885 डोंगरगढ़-दुर्ग-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी।
10 एक्सप्रेस ट्रेनों को दो मिनट का स्टॉपेज
नवरात्रि मेले के दौरान 11 से 20 अक्टूबर तक 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है। इन ट्रेनों का समय इस प्रकार रहेगा:
-20843 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस: रात 9:56 बजे आगमन, 9:58 बजे रवाना
-20844 भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस: सुबह 5:40 बजे आगमन, 5:42 बजे रवाना
-20845 बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस: रात 9:56 बजे आगमन, 9:58 बजे रवाना
-20846 बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस: सुबह 5:40 बजे आगमन, 5:42 बजे रवाना
-12851 बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस: दोपहर 12:16 बजे आगमन, 12:18 बजे रवाना
-12852 चेन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस: सुबह 10:18 बजे आगमन, 10:20 बजे रवाना
-12849 बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस: दोपहर 2:36 बजे आगमन, 2:38 बजे रवाना
-12850 पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस: सुबह 11:58 बजे आगमन, दोपहर 12 बजे रवाना
– 12771 सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस: सुबह 10:46 बजे आगमन, 10:48 बजे रवाना
-12772 रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस: शाम 6:30 बजे आगमन, 6:32 बजे रवाना
Navratri Festival: रेलवे के इस निर्णय से नवरात्रि के दौरान डोंगरगढ़ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को ट्रेनों से यात्रा करने में सुविधा मिलेगी और मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।






