Tuesday, October 6, 2026
Home Madhya Pradesh Employment and Education Update: ढाई साल में मिली 85 हजार नौकरियां, हर...

Employment and Education Update: ढाई साल में मिली 85 हजार नौकरियां, हर महीने खुलेगा एक नया मेडिकल कॉलेज

भोपाल। Nishaanebaz.com-CM Youth Conclave 2026: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में मंगलवार को भव्य ‘सीएम यूथ कॉन्क्लेव’ (CM Youth Conclave) का आयोजन किया गया। इस महा-सम्मेलन में प्रदेशभर से लगभग 20 हजार छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं से सीधे संवाद किया, उनका फूलों से स्वागत किया और प्रदेश के छात्र-हित में कई ऐतिहासिक और बड़े ऐलान किए। इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जबकि प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल ने अपनी शानदार प्रस्तुति से युवाओं में जोश भर दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की कि आने वाले वर्ष को ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा और इसी कड़ी में अगले साल मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 12 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे और हर महीने एक नया मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा, साथ ही 12 नए स्किल यूनिवर्सिटी भी स्थापित किए जाएंगे।

Read More : Rabi Crops Crisis in MP: अल्पवर्षा से रबी की बोनी और सिंचाई पर संकट, सिंघार बोले- जलाशयों में पहुंचाया जाए नर्मदा का पानी

सरकार के पिछले ढाई सालों के कामकाज का जिक्र करते हुए सीएम मोहन ने कहा कि आज मध्य प्रदेश सिर्फ कृषि प्रधान राज्य नहीं रहा, बल्कि यह उद्योग, मेडिकल और इंजीनियरिंग हब के रूप में तेजी से उभर रहा है। इन ढाई सालों में विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 85 हजार सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। उन्होंने युवाओं के हित में कई और बड़ी घोषणाएं कीं, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • प्रदेश के हर जिले के सरकारी स्कूलों में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था।

  • रिसर्च की राशि को 16,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने का निर्णय।

  • युवाओं के लिए एडवांस कंप्यूटिंग लैब स्थापित किए जाएंगे।

  • स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए 5 करोड़ रुपये तक का विशेष फंड तैयार किया जाएगा।

  • युवाओं के प्लेसमेंट के लिए एक समर्पित एजेंसी तय कर कार्य किया जाएगा।

  • शोध सहायता के लिए 1 करोड़ रुपये का फंड और 1 लाख युवाओं को कौशल उन्नयन से जोड़ना।

  • हर संभाग में वर्किंग वुमन हॉस्टल का निर्माण।

  • आगामी जनवरी 2027 में ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ का भव्य आयोजन।

Read More : Katni Dalit Atrocity Case: कटनी में दलित युवक को नग्न कर बेरहमी से पीटा, घर में घुसकर मां से भी की अभद्रता

इस कॉन्क्लेव के जरिए सरकार ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में रोजगार, शिक्षा, कौशल विकास और स्टार्टअप के मोर्चे पर युवाओं को बड़े अवसर मिलने वाले हैं। मुख्यमंत्री के इन घोषणाओं से छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिला है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here