Monday, October 5, 2026
Home Chhattisgarh Hardiha Patel Vikas Samiti Meeting: धसका मुढ़ा में हरदिहा पटेल विकास समिति...

Hardiha Patel Vikas Samiti Meeting: धसका मुढ़ा में हरदिहा पटेल विकास समिति की मासिक बैठक संपन्न, समाज की एकजुटता पर जोर

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा/रायगढ़। Nishaanebaz.com-Hardiha Patel Vikas Samiti Meeting: रायगढ़ जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम धसका मुढ़ा में हरदिहा पटेल विकास समिति जिला रायगढ़ की मासिक बैठक बड़े ही उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस सामाजिक बैठक में जिलेभर से पहुंचे स्वजातीय बंधुओं की भारी उपस्थिति ने समाज की एकजुटता का एक नया संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान धरमजयगढ़ सर्किल के 10 वरिष्ठ वृद्धजनों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया, जिससे उपस्थित जनों में काफी हर्ष का माहौल देखा गया।

बैठक के दौरान समाज की एकजुटता, सामाजिक समरसता और विकास कार्यों को लेकर विस्तृत रूप से विचार-विमर्श किया गया। सभी स्वजातीय बंधुओं ने एक स्वर में समाज को नई दशा और दिशा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का सफल संचालन सर्किल सचिव पानीखेत श्री टेक लाल पटेल द्वारा किया गया। बैठक में मौजूद लोगों का उत्साह यह साबित कर रहा था कि वर्तमान नेतृत्व के साथ कदम से कदम मिलाकर समाज को बुलंदी की ओर ले जाने के लिए सभी पूरी तरह तत्पर हैं।

Read More : Raigarh Crime News: घरघोड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन, बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर 3 आरोपी गिरफ्तार

इस गरिमामयी बैठक में हरदिहा पटेल समाज के जिला अध्यक्ष श्री नीरा लाल पटेल, जिला सचिव श्री नारायण पटेल, जिला कोषाध्यक्ष श्री जगजीवन पटेल, जिला संरक्षक श्री कृपा सिंधु पटेल, श्री नूतन पटेल, सर्किल अध्यक्ष श्री ओस लाल पटेल, आनंद राम पटेल (चपले), धन साय पटेल, बिहारी पटेल, लाला राम पटेल और जीवन पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Read More : Tamnar Police Crime News: घर की बाड़ी में छिपाकर रखी गई थी महुआ शराब, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोची आरोपिया

इसके साथ ही महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता पटेल, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ से जमुना पटेल तथा स्वजातीय बंधुओं में ओम प्रकाश पटेल, आनंद राम पटेल, पवन पटेल, हीरा लाल पटेल, लाला पटेल (परसकोल), नरेंद्र पटेल, ठंडा राम पटेल, सुरेंद्र पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी और स्वजातीय बंधु उपस्थित होकर कार्यक्रम के साक्षी बने।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here