Monday, October 5, 2026
Home Madhya Pradesh Ujjain Shahi Masjid Dispute: एक हफ्ते की बंदी के बाद उज्जैन के...

Ujjain Shahi Masjid Dispute: एक हफ्ते की बंदी के बाद उज्जैन के प्रमुख बाजारों में चहल-पहल शुरू, ग्राहकों के न पहुंचने से सन्नाटा बरकरार

उज्जैन। Nishaanebaz.com-Ujjain Shahi Masjid Dispute: मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने की कार्रवाई के दौरान हुए बवाल और पथराव के बाद सुरक्षा कारणों से बंद किए गए इलाके अब धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। घटना के ठीक एक सप्ताह बाद प्रशासन ने छत्री चौक, गोपाल मंदिर और आसपास के प्रमुख बाजारों को खोल दिया है। अधिकांश इलाकों से बैरिकेडिंग हटाए जाने के बाद अब पैदल आवाजाही शुरू हो गई है, हालांकि संवेदनशील शाही मस्जिद के आसपास अभी भी सुरक्षा के कड़े पहरे के तहत बैरिकेडिंग और भारी पुलिस बल तैनात है।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, लगभग 300 से 500 मीटर के दायरे में आने वाले पटनी बाजार, छोटा-बड़ा सराफा, नलिया बाखल, छत्री चौक, लखेरवाड़ी, गोपाल मंदिर, ढाबा रोड, खड़े हनुमान और सती गेट से कंठाल तक के क्षेत्र में 250 से अधिक दुकानें और घर प्रभावित हुए थे। व्यापारियों का कहना है कि लगभग एक हफ्ते तक कारोबार पूरी तरह ठप रहने के कारण उन्हें करोड़ों रुपये के व्यापार का नुकसान उठाना पड़ा है। सोमवार को जब बाजार में दुकानें खुलीं, तो पहले जैसी रौनक देखने को नहीं मिली और ग्राहक अभी भी बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

Read More : ASP-DSP Transfer : छत्तीसगढ़ में ASP-DSP समेत पुलिस अधिकारियों के तबादले, गृह विभाग ने जारी की सूची

एक सप्ताह तक बाजार बंद रहने के बाद दुकानें खुलने से स्थानीय व्यापारियों और रोज कमाने-खाने वाले मजदूरों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। हालांकि, कई रास्तों पर अब भी वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है और बैरिकेडिंग सीमित होने के कारण ग्राहकों की आवाजाही बेहद कम है। दुकानदारों का मानना है कि यदि आगामी त्योहारों से पहले यातायात और आवाजाही पूरी तरह सामान्य हो जाती है, तो उनके कारोबार को दोबारा गति मिलने की उम्मीद जग सकती है।

Read More : Tips and Tricks: गेहूं के आटे में मिलाएं ये 4 चीजें, घर पर आसानी से तैयार होगा पौष्टिक मल्टीग्रेन आटा

इस पूरे मामले पर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। उज्जैन के एडिशनल एसपी (ASP) आलोक शर्मा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि शहर का माहौल अब पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है। केवल जितने हिस्से में शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने की प्रक्रिया चल रही है, सुरक्षा की दृष्टि से उतने ही क्षेत्र में बैरिकेडिंग बरकरार रखी गई है। पुलिस बल लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि शहर में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here