‘Hasan Nawaz video viral: नई दिल्ली। पाकिस्तान के बल्लेबाज हसन नवाज का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नवाज भारतीय गेंदबाजों को लेकर ऐसा बयान देते नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर भारतीय क्रिकेट फैन्स में नाराजगी देखने को मिल रही है।
दरअसल, एशियन गेम्स के फाइनल मुकाबले से पहले पाकिस्तानी पत्रकार कादिर ख्वाजा ने हसन नवाज से पूछा था कि वह दुनिया के किस गेंदबाज की जमकर धुनाई करना चाहते हैं। इसके जवाब में नवाज ने किसी एक गेंदबाज का नाम लेने के बजाय भारतीय टीम के गेंदबाजी आक्रमण को निशाने पर लिया।
भारतीय गेंदबाजों को लेकर दिया था बयान
हसन नवाज ने कहा था कि जब भारत की टीम सामने होती है तो उनके मन में भारतीय गेंदबाजों को मारने का विचार रहता है। उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि उन्हें भारत के “हर एक बॉलर से नफरत” है। उस समय दिया गया यह बयान अब भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बाद फिर से चर्चा में आ गया है।
फाइनल में बल्ले से दिया जवाब
एशियन गेम्स के फाइनल में भारत के खिलाफ हसन नवाज ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 96 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर पाकिस्तानी पारी को संभालने की पूरी कोशिश की। उनके अलावा पाकिस्तान का कोई अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका और टीम की ओर से अगला सर्वश्रेष्ठ स्कोर 29 रन रहा।
19 रन से जीता भारत
View this post on Instagram
‘Hasan Nawaz video viral: हसन नवाज की शानदार पारी के बावजूद पाकिस्तान की टीम मुकाबला जीतने में नाकाम रही। भारत ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला 19 रन से अपने नाम किया और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
‘Hasan Nawaz video viral: मैच खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर हसन नवाज का पुराना इंटरव्यू दोबारा वायरल होने लगा। यूजर्स उनके पुराने बयान और फाइनल के नतीजे को जोड़कर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। खास तौर पर उनकी 96 रन की पारी के बावजूद पाकिस्तान की हार को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर जारी है।






