Indore News: इंदौर: इंदौर में आगामी 11 अक्टूबर को होलकर स्टेडियम में खेले जाने वाले भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का खुमार क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसी दीवानगी का फायदा उठाने के लिए साइबर ठगों ने सोशल मीडिया पर फर्जी टिकटों की बिक्री का जाल बिछाना शुरू कर दिया है। इंदौर पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने इस फर्जीवाड़े को भांपते हुए नागरिकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है।
Indore News: पुलिस के मुताबिक, मैच के सभी टिकट 25 तारीख को ही बिक चुके हैं और अब कोई ऑफिशियल टिकट उपलब्ध नहीं हैं। इसके बावजूद WhatsApp, Facebook और Telegram पर 20-25 फीसदी एडवांस लेकर फर्जी टिकट कोरियर से भेजने का दावा किया जा रहा है। पुलिस ने साइबर ठगों के फर्जी पेजेस को ब्लॉक कराने के लिए मेटा को पत्र लिखा है। आइए देखते हैं यह रिपोर्ट।
Indore News: इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच का रोमांच जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे टिकटों की कालाबाजारी और साइबर ठगी की कोशिशें तेज हो गई हैं।मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर ‘डिस्ट्रिक्ट/ज़ोमैटो’ द्वारा पहले ही 25 तारीख को सभी ऑनलाइन टिकट सोल्ड आउट होने की घोषणा की जा चुकी है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर दर्जनों फर्जी पेजेस सक्रिय हो गए हैं।ठगी के इस नए तरीके में साइबर अपराधी दर्शकों को वीआईपी और नॉर्मल गैलरी के पास उपलब्ध कराने का झांसा दे रहे हैं। ये ठग ऑनलाइन 20 से 25 फीसदी एडवांस रकम मांगते हैं और टिकट कोरियर से घर भिजवाने के नाम पर अलग से कोरियर चार्ज भी वसूल रहे हैं।
Indore News: इंदौर क्राइम ब्रांच ने जब दर्जनों संदिग्ध मोबाइल नंबरों को वेरीफाई किया, तो उनके तार पश्चिम बंगाल के कोलकाता और राजस्थान के कुख्यात साइबर अपराध हॉटस्पॉट इलाकों से जुड़े पाए गए। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने तुरंत एक्शन लेते हुए इन फर्जी पेजेस और प्रोफाइल्स को ब्लॉक कराने के लिए टेक जायंट ‘मेटा’ को ईमेल भेजा है। इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे लगातार जागरूकता अभियानों का ही नतीजा है कि अब तक किसी भी नागरिक के साथ ठगी की कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। पुलिस की तकनीकी विंग लगातार इन संदिग्धों की ऑनलाइन निगरानी कर रही है।






