भोपाल। Nishaanebaz.com-MP Seekho Kamao Yojana: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के शिक्षित युवाओं को आत्मनिर्भर, हुनरमंद और आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना’ (MMSKY) का सफल संचालन किया जा रहा है। साल 2023 में शुरू की गई इस योजना के तहत युवाओं को विभिन्न उद्योगों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में आधुनिक तकनीक व नवीनतम प्रक्रियाओं का ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण (Traning) दिया जाता है। खास बात यह है कि काम सीखने के दौरान युवाओं को आर्थिक सहायता के रूप में हर महीने ₹8,000 से लेकर ₹10,000 तक का वित्तीय स्टाइपेंड (भत्ता) भी प्रदान किया जा रहा है।
इस योजना में निर्माण, मैन्युफैक्चरिंग, आईटी, इंजीनियरिंग, बैंकिंग, सर्विस और मैनेजमेंट सहित 700 से भी अधिक ट्रेड व कोर्सेस शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता और रुचि के अनुसार अपनी पसंद का कोर्स और ट्रेनिंग का स्थान चुन सकते हैं।
Read More : भाजपा ने खोले राज्यसभा के पत्ते! दिनेश आर्या और कोयल मल्लिक को टिकट, जानें दोनों का सियासी सफर
योजना के तहत मिलने वाला प्रतिमाह स्टाइपेंड:
-
12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी: ₹8,000 प्रति माह
-
ITI पास अभ्यर्थी: ₹8,500 प्रति माह
-
डिप्लोमा पास अभ्यर्थी: ₹9,000 प्रति माह
-
स्नातक (Graduate) या उच्च शिक्षित: ₹10,000 प्रति माह
कौन हो सकता है पात्र?
-
आवेदक की आयु 18 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
-
आवेदक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
-
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आईटीआई या डिप्लोमा/डिग्री उत्तीर्ण होनी चाहिए।
ऐसे करें MMSKY पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन:
-
योजना के आधिकारिक MMSKY Portal पर जाएं।
-
अपनी समग्र आईडी (Samagra ID) दर्ज करें।
-
समग्र आईडी से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज कर सत्यापित करें।
-
आवेदन सबमिट होते ही मोबाइल पर एसएमएस के जरिए यूजरनेम और पासवर्ड प्राप्त होगा।
-
लॉगिन करके अपनी शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज अपलोड करें और इच्छित कोर्स व ट्रेनिंग लोकेशन का चयन करें।
यह योजना न केवल युवाओं को उद्योग-उन्मुख व्यावहारिक प्रशिक्षण देती है, बल्कि उन्हें भविष्य में नियमित रोजगार और बेहतर आय अर्जित करने के योग्य भी बनाती है।






