Saturday, October 3, 2026
Home Chhattisgarh Janjgir-Champa News: युवाओं को रोजगार, शिक्षा और अवसर देने के लिए ठोस...

Janjgir-Champa News: युवाओं को रोजगार, शिक्षा और अवसर देने के लिए ठोस कदम उठाए जिला प्रभारी ओ पी चौधरी: आशुतोष गोपाल

Janjgir-Champa News
Janjgir-Champa News

Janjgir-Champa News: जांजगीर-चांपा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आशुतोष गोपाल ने जांजगीर जिले के दौरे पर आए जिला प्रभारी ओ पी चौधरी पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार बने लगभग तीन साल होने के बाद भी युवाओं से संवाद और रैली करवा रहे है इसका मतलब साफ है कि युवाओं को रोजगार देने में बीजेपी की सरकार असफल रही है.

जांजगीर सहित प्रदेश के युवाओं को उम्मीद थी कि कुछ रोजगार के लिए उनकी सरकार क्या काम कर रही, युवा संवाद में सुनने को मिलेगा लेकिन वे युवाओं से संवाद और रैली कर भाग खड़े हुए जबकि आज का युवा चाहता है कि शिक्षा पूरी करने के बाद रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास और व्यवसाय के अवसरों की तलाश में संघर्ष कर रहे हैं।

Janjgir-Champa News: इसलिए जिले में नियमित रोजगार मेले और जॉब कैंप आयोजित किए जाएँ, एवं सरकारी भर्तियों की प्रक्रिया समय पर एवं पारदर्शी तरीके से पूरी की जाए तथा युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क या कम लागत वाली कोचिंग की व्यवस्था किए जाए एवं
इसके साथ ही युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट सेंटर, स्वरोजगार एवं स्टार्टअप के लिए आसान ऋण और मार्गदर्शन, बेहतर खेल सुविधाएँ, कॉलेजों में आधुनिक सुविधाएँ तथा करियर काउंसलिंग की व्यवस्था किए जाए. लेकिन केवल आश्वासन देकर उन्हें रोजगार, शिक्षा, कौशल, अवसर और निर्णय प्रक्रिया से वंचित किया जा रहा है.

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here