Tuesday, September 29, 2026
Home Chhattisgarh Ambikapur News: अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन, 4 अक्टूबर...

Ambikapur News: अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन, 4 अक्टूबर से शुरू होगा नया संचालन

Ambikapur News
Ambikapur News

Ambikapur News: अंबिकापुर। सरगुजा संभाग और उत्तर छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन–अंबिकापुर एक्सप्रेस की सेवा आवृत्ति अब सप्ताह में एक दिन से बढ़ाकर दो दिन कर दी गई है। रेलवे प्रशासन ने इसके संचालन की तारीख भी तय कर दी है।

Ambikapur News: रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 22408 हजरत निजामुद्दीन–अंबिकापुर एक्सप्रेस 4 अक्टूबर 2026 से प्रत्येक रविवार और मंगलवार को चलेगी। वहीं ट्रेन नंबर 22407 अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 6 अक्टूबर 2026 से प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को संचालित होगी।

Ambikapur News: इस बदलाव के बाद सरगुजा संभाग के यात्रियों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के लिए सप्ताह में दो बार रेल यात्रा का विकल्प मिलेगा। विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और इलाज के लिए दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त यात्रा विकल्प उपलब्ध होगा।

Ambikapur News: इस निर्णय का क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और यात्रियों ने स्वागत किया है। लंबे समय से इस ट्रेन को सप्ताह में दो दिन चलाने की मांग की जा रही थी। रेलवे बोर्ड ने जून 2026 में इसकी आवृत्ति बढ़ाने को मंजूरी दी थी।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here