Saturday, April 4, 2026
35.1 C
Raipur

Tikamgarh News : राशन वितरण केंद्र पर जमकर मारपीट, तीन माह की जगह एक माह का राशन देने पर हुआ विवाद

Tikamgarh News : टीकमगढ़/संतोष कुशवाहा : टीकमगढ़ जिले की मोहनगढ़ तहसील के टोरिया शुक्लान गांव में बुधवार को राशन वितरण केंद्र पर बड़ा विवाद हो गया। बीपीएल कार्डधारक देवेंद्र अहिरवार जब राशन लेने पहुंचे, तो उन्हें तीन माह के बजाय केवल एक माह का गेहूं देने की बात कही गई। इस पर जब उन्होंने विरोध जताया तो राशन वितरक महेंद्र केवट ने न केवल गाली-गलौज की बल्कि मारपीट पर भी उतर आया।

Tikamgarh News : घटना तब और ज्यादा गंभीर हो गई जब महेंद्र केवट ने ग्रामीणों के सामने देवेंद्र के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। विवाद का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह सार्वजनिक स्थान पर राशन वितरण से जुड़ा मामला हिंसक रूप ले लेता है।

Tikamgarh News : पीड़ित देवेंद्र अहिरवार ने मोहनगढ़ थाने में महेंद्र केवट और उनके पिता गणेश केवट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामले में थाना प्रभारी कमल सिंह ठाकुर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच के बाद दोषियों पर उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Tikamgarh News : ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। लोगों का कहना है कि राशन वितरण में लगातार गड़बड़ी हो रही है और कई बार एक या दो महीने का ही राशन दिया जा रहा है, जबकि रिकॉर्ड में तीन महीने दर्शाए जाते हैं। घटना ने न केवल गरीबों को मिलने वाले अनाज के वितरण प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि प्रशासनिक निगरानी पर भी सवालिया निशान लगा दिया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : ग्वालियर में पति का खौफनाक रूप, घरेलू विवाद बना जानलेवा, पत्नी पर चाकू से हमला

निशानेबाज न्यूज डेस्क : मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पति-पत्नी...

M.P News : महू में खूंखार कुत्ते का हमला, 4 लोग घायल, CCTV फुटेज वायरल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले...

M.P News : इंदौर के पास तेंदुए का हमला, खेत में काम कर रहे किसान पर झपटा

निशानेबाज न्यूज डेस्क : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर...

M.P News : वाराणसी में CM मोहन यादव ने लिया कचौड़ी-जलेबी का स्वाद, तस्वीरें वायरल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ....

M.P News : IAS संतोष वर्मा विवाद में नया मोड़, सरकार ने नहीं माना अजाक्स पदाधिकारी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश में आईएएस अधिकारी...

Related Articles

Popular Categories