Friday, September 25, 2026
Home Chhattisgarh Balrampur News: जनपद विकास निधि से शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन,...

Balrampur News: जनपद विकास निधि से शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन, जनपद सदस्य मुकेश जायसवाल ने किया शुभारंभ

Balrampur News
Balrampur News

Balrampur News: बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र के बरती कला सेक्टर के जनपद सदस्य मुकेश जायसवाल के सौजन्य से ग्राम पंचायत शिवरी में जनपद विकास निधि के तहत शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को आयोजित कार्यक्रम में जनपद सदस्य मुकेश जायसवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद निर्माण कार्य की शुरुआत की।

भूमि पूजन का कार्यक्रम संजय पांडेय ने मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। इसके बाद जनपद सदस्य मुकेश जायसवाल ने धरती माता को नमन करते हुए फावड़ा और कुदाल चलाकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच बलदेव सिंह सहित वरिष्ठ नागरिक बीरबल पटेल, रामलोचन पटेल, अवधेश पटेल, सुरेंद्र गुप्ता, मुकेश पटेल, राकेश पटेल, रिपुसुदन पटेल, रामानुज पटेल, रामनरेश पटेल, शैलेंद्र पटेल, संजय पटेल, समीर पटेल, अविनाश पटेल, राकेश सोनी, अर्पित पटेल, प्रदीप रजक, भुवनेश्वर पटेल और महेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Balrampur News: ग्राम पंचायत शिवरी के नागरिकों ने निर्माण कार्य के लिए जनपद सदस्य मुकेश जायसवाल का आभार जताते हुए उनका अभिनंदन और धन्यवाद किया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि शेड निर्माण पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here