Friday, September 25, 2026
Home Chhattisgarh गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए शिशु मंदिर में एकसाथ वन्देमातरम का...

गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए शिशु मंदिर में एकसाथ वन्देमातरम का गायन सम्पन्न

गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड
गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड

गौरी शंकर गुप्ता / घरघोड़ा,,सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय घरघोडा में 25 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे आयोजित “वंदे मातरम के 150वे वर्ष” एक समय ,एक लय, एक स्वर, वंदे मातरम के उपलक्ष्य में कार्यक्रम – नमामि भारतम अंतर्गत वंदे मातरम सामूहिक गायन विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली द्वारा आयोजित किया गया जिसमे सर्वप्रथम माननीय मुख्य अतिथिगणों का आगमन हुआ और अतिथियों ,अभिभावकों आचार्य दीदियों का सहृदय स्वागत अभिवादन तिलक अभिषेक किया गया।

इस कार्यक्रम को अग्रिम रूप देते हुए पूजा अर्चना , दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथियों द्वारा सम्पन्न होने के बाद राष्ट्रगीत की विशेषता का उदबोधन के लिए माननीय मुख्य अतिथि – श्री कुमार गौरव साहू जी (थाना प्रभारी घरघोड़ा )द्वारा साक्षी,माननीय श्री – अरुणधर दीवान जी (भाजपा अध्यक्ष जिला – रायगढ़ ) द्वारा सत्यापित किया गया तत्पचात ठीक 11:00 बजे ” नमामि भारतम के 150वे वर्ष” एक समय ,एक लय, एक स्वर, वंदे मातरम (राष्ट्रगीत) गायन हुआ ।जिसमें मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त माननीय श्री – सुनील सिंह ठाकुर जी (सरस्वती बाल कल्याण घरघोड़ा के सचिव एवं अधिवक्ता ) एवं माननीय- श्री जितेंद्र कुमार मिश्र जी(प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर घरघोड़ा) के माध्यम से किया गया । इस उपलक्ष्य में विद्यालय के माननीय श्री जैनेश्वर मिश्रा जी, सरस्वती बाल कल्याण समिति घरघोडा के अध्यक्षता में व्यवस्थापक सुनील सिंह ठाकुर अधिवक्ता (सचिव),कपिल सिंघनिया नगर पंचायत लैलूंगा, प्राचार्य श्री जितेंद्र मिश्रा , प्रधानाचार्य- श्रीमती अनिता गोपाल ,श्री नरेश पंडा, श्रीमनबोध पटेल(खण्ड संचालक) ,श्री रामफल राठिया(खण्ड कार्यवाह घरघोडा), श्री राजीव दुबे (एकल अभियान) , श्रीमती झरना ठाकुर,श्रीमती राजकुमारी डनसेना( पार्षद घरघोडा), श्रीमती आराधना पैंकरा (पार्षद घरघोडा), पूर्व प्राचार्य श्री देव नारायण पटेल , भाजपा सदस्य श्री गंगाधर साहू सत्यजीत शर्मा,श्री महेंद्र हलवाई(एडवोकेट घरघोडा), श्रीमती गीता मिश्रा, पूनम चौहान , श्री श्रवण चौहान, ,पप्पू गोस्वामी गोपेश प्रधान मीडिया ) समस्त मीडिया प्रभारी एवं अभिभावकगण और पूर्व एवं वर्तमान आचार्य – आचार्या एवम विद्यालय के समस्त पूर्व छात्र परिषद एवम इस वर्तमान सत्र के समस्त भैया बहन इस कार्यक्रम को गौरवपूर्ण सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here