Friday, September 25, 2026
Home Madhya Pradesh Reva News:रीवा में ट्रेडर्स की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 4-5 राउंड चली...

Reva News:रीवा में ट्रेडर्स की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 4-5 राउंड चली गोलियां; एक आरोपी पकड़ा गया

Reva News
Reva News

Reva News:रीवा। रीवा में देर रात गिट्टी-बालू ट्रेडर्स की दुकान पर विवाद के बाद फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना ठीहा इलाके की बताई जा रही है। फायरिंग के दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, ठीहा स्थित गिट्टी-बालू ट्रेडर्स की दुकान पर 5-6 लोग बैठकर लूडो खेल रहे थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे 6 लोग दुकान के अंदर पहुंचे। आरोप है कि उनके साथ गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों में विवाद और हाथापाई शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद आरोपी दुकान से बाहर निकले और कुछ दूरी से 4-5 राउंड फायरिंग कर दी। गोलियां चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, फायरिंग में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को पकड़ लिया। प्रारंभिक जांच के बाद बिछिया थाना पुलिस ने मामले में 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Reva News:पुलिस विवाद की वजह, फायरिंग में इस्तेमाल हथियार और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here