Reva News: रीवा में गणेश विसर्जन का सिलसिला लगातार जारी है। शहर में अलग-अलग स्थानों पर घाट बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा के लिए पुलिस बल के साथ एनडीआरएफ के जवान भी तैनात हैं।
Reva News: रीवा में सुबह से ही गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर जारी है। करहिया घाट,छतुरीहा घाट और बड़ी पुल के पास विसर्जन के लिए घाट बनाए गए हैं। बड़ी और छोटी प्रतिमाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। अब तक 500 से ज्यादा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका है। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है और बड़ी संख्या में लोग घाटों पर पहुंचकर बप्पा को विदाई दे रहे हैं। कल से शुरू हुआ विसर्जन का सिलसिला कल तक जारी रहेगा। वहीं, दस दिनों तक साथ रहे बप्पा को विदाई देते समय श्रद्धालु भावुक भी नजर आ रहे हैं। सभी घाटो पर पहुँच कर एसपी गुरुकरन सिंह ने सुरक्षा का जायजा लिया






