Jabalpur News: जबलपुर: जबलपुर में गोंडवाना साम्राज्य के अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह का 169वां बलिदान दिवस 18 सितंबर को गरिमामय ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रशासन, नगर निगम कमिश्नर और महापौर द्वारा दिए गए विशेष सहयोग की सराहना की गई। आयोजकों के अनुसार, प्रशासन और मीडिया के सहयोग से जनजातीय समाज के इस ऐतिहासिक बलिदान और उनके गौरवशाली इतिहास का संदेश पूरे देश तक प्रभावी रूप से पहुँचा है।
Jabalpur News: इसी क्रम में, जबलपुर कलेक्टर द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने वाले विभिन्न आदिवासी संगठनों, रविदास समाज, रजक समाज के कार्यकर्ताओं तथा प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ के संभागीय अध्यक्ष किशोरी लाल भलावी ने बताया कि संघ की ओर से लगभग 20 लोगों को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन के इस निरंतर सहयोग से आगामी समय में राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह का यह मंच राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएगा।






