Thursday, September 24, 2026
Home Lifestyle Recipe: सुबह-सुबह चाहिए एनर्जी का डोज? बनाएं ये सुपरफास्ट प्रोटीन ब्रेकफास्ट

Recipe: सुबह-सुबह चाहिए एनर्जी का डोज? बनाएं ये सुपरफास्ट प्रोटीन ब्रेकफास्ट

Recipe: सुबह का नाश्ता दिन की शुरुआत का सबसे जरूरी मील माना जाता है। लेकिन ऑफिस, कॉलेज या घर के कामों की भागदौड़ में कई बार लोग नाश्ता छोड़ देते हैं। ऐसे में कुछ ऐसे हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर विकल्प चुने जा सकते हैं, जिन्हें बनाने में ज्यादा समय भी न लगे और पेट भी लंबे समय तक भरा रहे। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान ब्रेकफास्ट की रेसिपी।

बेसन या मूंग दाल का चीला

मूंग दाल या बेसन का चीला झटपट बनने वाला हेल्दी नाश्ता है। मूंग दाल का चीला बनाने के लिए रात में भिगोई हुई मूंग दाल को पीसकर बैटर तैयार करें। इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया, नमक और थोड़ा सा जीरा डालें। तवे पर हल्का तेल लगाकर बैटर फैलाएं और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें। इसे दही या हरी चटनी के साथ परोस सकते हैं।

ओट्स उपमा

ओट्स उपमा उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जिन्हें सुबह कुछ गर्म और हल्का खाना पसंद है। इसे बनाने के लिए एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करके राई, जीरा और करी पत्ता डालें। फिर प्याज, गाजर, मटर और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां डालकर कुछ मिनट भूनें। इसमें ओट्स और स्वादानुसार नमक डालें। अब थोड़ा पानी डालकर ढक दें और ओट्स के नरम होने तक पकाएं। ऊपर से नींबू का रस और धनिया डालकर सर्व करें।

उबले अंडे और पनीर भुर्जी

प्रोटीन बढ़ाने के लिए उबले अंडे सबसे आसान विकल्पों में से एक हैं। अंडों को कुछ मिनट उबालकर छील लें और नमक- काली मिर्च डालकर खाएं। साथ में पनीर भुर्जी बनाने के लिए पैन में थोड़ा तेल डालकर प्याज, टमाटर और हल्के मसाले भूनें। इसमें क्रम्बल किया हुआ पनीर डालकर 2-3 मिनट पकाएं। चाहें तो इसमें शिमला मिर्च और धनिया भी मिला सकते हैं।

ग्रीक योगर्ट और पीनट बटर टोस्ट

बिना ज्यादा मेहनत के नाश्ता तैयार करना हो तो ग्रीक योगर्ट और पीनट बटर टोस्ट अच्छा विकल्प है। एक कटोरी ग्रीक योगर्ट में केले, सेब, थोड़े बादाम या अखरोट और बीज मिलाएं। वहीं ब्राउन या होल-व्हीट ब्रेड को हल्का टोस्ट करके उस पर पीनट बटर लगाएं। इसे फल या एक गिलास दूध के साथ लिया जा सकता है।

पनीर-ओट्स चीला

अगर आप रोज-रोज बेसन या मूंग दाल का चीला खाकर बोर हो गए हैं, तो पनीर-ओट्स चीला ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स को पीसकर उसका बारीक पाउडर बना लें। इसमें थोड़ा दही और पानी मिलाकर बैटर तैयार करें। अब इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर, बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया, नमक और थोड़ा जीरा डालकर अच्छी तरह मिलाएं। गर्म तवे पर हल्का तेल लगाकर बैटर फैलाएं और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें। इसे हरी चटनी या दही के साथ गर्मागर्म परोसें। यह स्वादिष्ट होने के साथ सुबह के लिए एक भरपेट और प्रोटीन वाला विकल्प हो सकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here