Wednesday, September 23, 2026
Home Chhattisgarh Bhopal News: राज्यसभा सांसद महेश केवट ने किए ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन,...

Bhopal News: राज्यसभा सांसद महेश केवट ने किए ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल… मछुआरों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा का दिया आश्वासन

Bhopal News
Bhopal News

Bhopal News: भोपाल: मध्यप्रदेश के राज्यसभा सांसद महेश केवट मंगलवार शाम धार्मिक नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए और शयन आरती में भी शामिल हुए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और सामाजिक लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा में सांसद महेश केवट ने कहा कि भगवान ओंकारेश्वर महादेव के दर्शन कर उन्हें अद्भुत आनंद और आत्मिक अनुभूति हुई है।

वहीं झूला पुल पर माझी, कहार और केवट समाज के लोगों ने सांसद का भव्य स्वागत किया। इस दौरान समाजजनों ने विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर उनसे चर्चा की। मांझी-कहार-केवट समाज संगठन प्रमुख दिलीप वर्मा ने सांसद को बताया कि ओंकारेश्वर जलाशय के बैकवॉटर क्षेत्र में बड़ी संख्या में सोलर पैनल लगाए जाने से सैकड़ों मछुआरों का रोजगार प्रभावित हुआ है। समाज के अनुसार प्रभावित मछुआरों को न विस्थापन मिला, न आर्थिक सहायता और न ही वैकल्पिक रोजगार।

Bhopal News: सांसद महेश केवट ने मछुआरों की समस्या को जायज बताते हुए आश्वासन दिया कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे और समाधान का प्रयास करेंगे।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here